Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ देहदानी परिवार को किया सम्मानित – मारूति नंदन उत्सव समिति ने त्रिमूर्ति स्कूल मैदान में आयोजित किया विजया दशमी उत्सव जावरा। शहर के चौपाटी क्षैत्र में मारूति नंदन उत्सव समित द्वारा विजया दशमी पर्व का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा देहदानी परिवारजनों के सम्मान के साथ डिजीटल आतिशबाजी के बीच चौपाटी के रावण का दहन किया। दहन से पूर्व श्रीराम और रावण की सेना के बीच सांकेतिक युद्ध हुआ। आयोजन में हजारों की संख्या में जनमानस मौजुद रहा। मारूति नंदन उत्सव समिति प्रमुख डॉ दिलीप शाकल्य…
– जावरा विधानसभा के 97 हजार 510 किसानों के लिए स्वीकृत हुईं 80 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि – शुक्रवार को सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री ने अंतरित की मुआवजा राशि – फसल क्षति के साथ पीला मोजक की बिमारी को भी क्षतिपूर्ति में किया शामिल, विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार जावरा। क्षैत्र में अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों की नुकसानी के साथ ही पहली बार पीला मोजक की बिमारी को क्षतिपूर्ति में शामिल किया जाकर किसानों के लिए मुआवजा राशि तय किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि अंतरित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ…
– श्रीराम के अग्निबाण लगते ही धुं धुं कर जला बुराई का प्रतिक रावण – इकबाल गंज मैला मैदान पर 51 फीट के रावण और 31-31 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन – रावण दहन से पहले जलाई रावण की लंका, राम-रावण की सेना के बीच हुआ सांकेतिक युद्ध – परम्परा अनुसार नीतिराज भारतसिंह ने तलवार से किया रावण का वध – विधायक, सीएसपी, सीएमओ व थाना प्रभारी रहे मौजुद जावरा। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार की शाम को शहर के तीन स्थानों पर रावण दहन कर मनाया गया। शहर के इकबाल गंज…
सेवा सप्ताह का आगाज़ : गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, सफाई मित्रों का हुआ सम्मान, नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण
जावरा। लायंस क्लब जावरा ने सेवा सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर की। नगर के प्रमुख स्थल पर स्थित गांधी-शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता के स्वच्छता एवं सेवा संदेश को आत्मसात करते हुए नगर में स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाई मित्रों को फुल, मालाओं और शब्दों से सम्मानित किया गया। साथ ही नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। संस्था के लायंस क्लब में कई वर्षों से सेवा संकल्प के साथ कार्य कर रहे वरिष्ठ पूर्वाध्यक्ष एवं लायन साथियों का फूल…
संघ शताब्दी वर्ष : हजारों स्वयं सेवको ने घोष की धून पर मिलाई कदमताल, शहरवासियों ने बरसाए पुष्प
– कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुआ संचलन, भगतसिंह महाविद्यालय पर हुआ समाप्त – 8 घोष के साथ हाथों में दण्ड लेक निकले हजारों स्वयं सेवक जावरा। भारत भूमि पर मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक सभी ने हिंदू समाज को तोडऩे का भरपूर प्रयास किया। सबसे ज्यादा अंग्रेजों ने हमारे भारत की शिक्षा पद्धति पर आघात किया। लेकिन हिंदू समाज ने कई वर्षों तक सहन किया। जब संघ के परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवारजी ने हिंदू समाज को एकत्र कर हिंदू समाज का संगठन बनाया। प्रत्येक हिंदू को एकत्र कर संगठन निर्माण का कार्य किया, जो आज समाज में संगठित…
– श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर किया आयोजन जावरा। बुराई पर अच्छाई की और अर्धम पर धर्म की जीत के त्योहार विजया दशमी पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जावरा द्वारा हरियाखेड़ा रोड़ स्थित श्री महाराणा प्रताप मांगलिक भवन पर सुबह करीब साढ़े 8 बजे शस्त्र पूजन का आयोजन रखा गया। जहां संस्था संरक्षक डॉ हमीरसिंह राठौर एवं संस्था अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की पूजा अचर्ना की, उसके बाद हिंदुआ सूर्य महाराणा प्रताप के चित्र पर पूजन अर्चन कर शस्त्र पूजन किया। शस्त्रों पर कलावा बांधकर कंकु अक्षत से पूजन किया। इस दौरान महासभा…
– खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी से निकलेगा संचलन जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत इस वर्ष वृहद स्तर पर पथ संचलन का आयोजन दशहरा पर्व पर आयोजित किया जा रहा हैं। जिसके तहत 2 अक्टूबर 25 को सुबह 9.30 बजे कृषि उपज मंडी एकत्रिकरण होगा। जिसके बाद बौद्धिक होगा। बोद्धिक के पश्चात घोष की धून पर स्वयं सेवक कदम ताल मिलाएंगे। इस रूट से निकलेगा पथ संचलन – संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर निकलने वाला पथ संचलन खाचरौद नाका स्थित कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर गीता भवन, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, पिपली बाजार,…
– जावरा शहर पुलिस को मिली सफलता, अफीम व मोटर साईकल जप्त जावरा। जिले में जारी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध एसपी अमित कुमार द्वारा जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में शहर पुलिस ने बाईक पर अफीम की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो से अधिक की अफीम बरामद की हैं। मामले का खुलासा बुधवार को सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह एवं औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान की उपस्थिति में किया। सीएसपी ने…
– राजस्थान के दो युवकों को किया गिरफ्तार, 23 लाख से अधिक का मश्रुका जप्त जावरा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध एसपी अमित कुमार द्वारा जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा को बड़ी सफलता मिली हैं। आईए पुलिस ने राजस्थान के दो युवकों से फर्जी नंबर प्लेट लगी लग्झरी कार से करीब 292 किलो से अधिक डोडाचुरा जब्त किया हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को वाहन, एड्राईड मोबाईल व डोडाचुरा सहित गिरफ़्तार किया हैं। मामले का खुलासा बुधवार को दोपहर में सीएसपी युवराजसिंह चौहान ने थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान तथा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन…
– जावरा जनपद और नगर पालिका स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण जावरा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया की 24 वीं पूण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। जनपद पंचायत जावरा तथा नगर पालिका परिषद जावरा के प्रांगण में लगी महाराज सिंधिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्है याद किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह पहले जनपद पंचायत परिसर में प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए श्रृद्धासुमन अर्पित किए। बाद में नगर पालिका परिषद जावरा पहुंचकर समर्थकों ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कार्य…
