जावरा। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल,जावरा के लिए गर्व का क्षण है कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थी रिदम भारतीय का चयन राष्ट्रीय स्तर शतरंज प्रतियोगिता में हुआ हें l
यह उपलब्धि विद्यार्थी की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम हैं। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने कहा कि हमारे विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना आसान नहीं होता, इसके लिए कठोर परिश्रम और मानसिक एकाग्रता की आवश्यकता होती हैं। मुझे विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।
विद्यालय मैनेजर भाविक मूणत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण पूरे विद्यालय और नगर के लिए गर्व का है। इस उपलब्धि ने साबित किया है कि हमारे विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेल और बौद्धिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। विद्यालय प्रबंधन हमेशा विद्यार्थियों को उनके सपनों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उपप्राचार्य शालीन जोशी ने कहा कि रिदम का यह चयन विद्यालय में अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। शतरंज जैसी बौद्धिक खेल प्रतियोगिता में नेशनल लेवल तक पहुँचना उसकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर विद्यालय, माता पिता और नगर का नाम और ऊँचा करेगा। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं सहपाठी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्होंने रिदम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

