Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– मासूमों को दी श्रृद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग जावरा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप के सेवन से हुई मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद पुरे प्रदेश में विरोध के स्वर उठ रह हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की रात में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर मासूमों को श्रृद्धांजलि दी गई तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग प्रदेश की सरकार से की गई। मार्च के दौरान कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट़्टा व नेताओं ने बताया कि जहरीली कफ सिरप की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ…
– गुरुवार दोपहर तक का दिया था लायसेंस दिखाने का समय, नहीं मिला तो कलेक्टर को तहसीलदार नेे भेजा प्रतिवेदन – फोरलेन स्थित गौदाम पर पुलिस और राजस्व अमले ने की कार्रवाई, अन्य गोदाम पर बाकी – महावीर रस्सी फर्म की आड़ में बेच रहे थे पटाखे, जीएसटी चोरी का भी अंदेशा .. ? – बगैर लायसेंस के दशहरा उत्सव समिति के आर्डर पर इकबाल गंज मैदान पर भी की थी आतिशबाजी जावरा। रतलाम जिले की सबसे बड़ी तहसील जावरा के सबसे बड़े पटाखा व्यापारी या यू कहें की पटाखा किंग महावीर रस्सी भंडारा के संचालक कैलाश बारोड़ पर बगैर…
– सनराईज एकेडमी पर आयोजित किया नशा मुक्ति सेमिनार जावरा। लायंस क्लब जावरा, लायंस एक्टिव एवं लायंस ओजस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, को सनराइज एकेडमी स्कूल पिपलोदा में नशा मुक्ति सेमिनार एवं दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ सेवा सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी घनश्याम आचार्य, जितेंद्र सिंह राठौर पिपलोदा, समाजसेवी मनोज मेहता, सुरेंद्र कुमार सुराणा कंवर सा, ज्ञानचंद जैन जावरा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, मानसिक संतुलन…
– क्षैत्रीय प्रतियोगिता में पाया स्वण पदक, अब करेगी मध्य क्षैत्र का प्रतिनिधित्व जावरा। 36 वां क्षेत्रीय एथेलेटिक्स समारोह भोपाल में दिनांक 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुआ जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर पहाडिय़ा रोड, जावरा की छात्रा भाग्यश्री सिसोदिया ने अंडर 19 ऊंची कूद में प्रथम, रेखा ने 3000 मीटर पैदल चाल में द्वितीय, छात्र पंकज ओरा ने अंडर 17 ऊंची कूद में द्वितीय, प्रदीप कटारा ने रिले दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया हैं। सभी चयनित सभी खिलाडिय़ों ने शिक्षक अमर कोटवानी के मार्गदर्शन में उपरोक्त स्थान प्राप्त किये प्राप्त किये।विद्यालय के प्रचार प्रसार…
– भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नवागत कलेक्टरी ने ली अधिकारियों की बैठक रतलाम। सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य से कम कीमत पर यदि किसानों की सोयाबीन की उपज बिकती है तो, किसानों को घाटे से उबारने के लिए अंतर की राशि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा भावान्तर योजना प्रारंभ की गई है। ५ अक्टूबर को कलेक्टर सभाकक्ष में भावान्तर भुगतान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। साथ ही कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की तैयारी के संबंध में विभागों की…
– विधायक डॉ पांडेय के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल जावरा में निरंतर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो रहा – दो डायलिसिस मशीन की मांग को लेकर लिखा शासन को पत्र जावरा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जावरा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर सुविधाओं का विस्तार होता जा रहा। जिसके फलस्वरूप आसपास के क्षेत्रों के आमजन उपचार के लिए बड़ी संख्या में जावरा पहुँच रहे। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से स्थापित डायलिसिस सेंटर पर गत दो वर्षों में 4338 मरीजों की डायलिसिस की गई। सिविल हॉस्पिटल जावरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन एवं सिविल हॉस्पिटल…
सेवा सप्ताह के तहत यातायात जागरूकता पंपलेट वितरित किए, वाहनों की जांचकर गुलाब भेंट कर दी समझाइश
– लायंस इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के तहत हो रही गतिविधियां जावरा। लायंस क्लब जावरा,लायंस क्लब एक्टिव,लायंस ओजस द्वारा संयुक्त तत्वाधान में सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस पर शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान शहर में चलाया गया। अभियान की शुरुआत संदीपनी विद्यालय सी.एम. राइज से की गई। जहाँ संस्था पदाधिकारियों और सदस्यों ने यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया और रोज वहां सेवा देने वाले काकाजी का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया।अभियान के अंतर्गत सड़कों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष चेकिंग…
– सभी चयनित खिलाड़ी हैण्डबॉल क्लब जावरा के जावरा। 69 वीं शालेय राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित हो रही है। उज्जैन संभाग की टीम में बालक वर्ग में जावरा क्लब के अनीश खान, जपमितसिंह सलूजा, कृष्णा कटारा एवं बालिका वर्ग में विजय लक्ष्मी सेकवाडीया, अमृता कुंवर राठौर, प्रियांशी धाकड़, प्रियांशी राठौर और वंशिका जटिया का चयन हुआ हैं।खेल प्रशिक्षक एवं महारानी लक्ष्मी बाई शा.कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में पदस्थ व्यायाम निर्देशक विजय रावल ने बताया की पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग…
– शहर के अन्नक्षैत्र पर गरीबों व असहायों को कराया भोजन जावरा। लायंस क्लब जावरा द्वारा चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस शुक्रवार को विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के तहत फूड फॉर हंगर अभियान में गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण ने स्वयं अन्न क्षेत्र में पहुँचकर भोजन उपलब्ध कराया और सेवा का संदेश दिया। इसी कड़ी में वृद्धाश्रम जाकर वरिष्ठजनों की सेवा की गई। वहाँ उपस्थित सभी वृद्धों को प्रेम और स्नेह के साथ उनका स्वागत करते हुए फल प्रदान किए गए तथा उनके स्वास्थ्य…
– पांच अलग अलग ग्रुप में हुई प्रस्तुति, विजेताओं को पुरुस्कार से किया सम्मानित जावरा। शक्ति की भक्ति के पर्व नवरात्र में जहां पुरा शहर माता की आराधना में रमा रहा, वहीं जेएसजी नवकार ने भी गरबों के संग माता की भक्ति की, नवकार ने अपने दम्पत्तियों और बच्चों के लिए गरबों का आयोजन किया। जिसमें पांच अलग अलग ग्रुपों में सदस्यों ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। बच्चों के फैंसी ड्रेस गरबों से रंग जमाया तो नवकार दम्पत्तियों ने कपल बानाडंडा खेलकर गरबों का आनंद उठाया। जेएसजी नवकार अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी…
