– कलेक्टर राजेश बाथम बने अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग
रतलाम। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 सितंबर को जारी किए आदेश में भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। जिसमें रतलाम की कलेक्टर अब सुश्री मिशासिंह होगी। जो कि जबलपुर जिले की अपर कलेक्टर से पदोन्नत होकर रतलाम पदस्थ होगी। वहीं कलेक्टर राजेश बाथम को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग में पदोन्नत किया गया हैं।


