– जावरा पहुंचे एसपी अमित कुमार – हवालात, मालखाना से लेकर रिकार्ड रूम का किया अवलोकन
– एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, तुरंत निराकरण के दिए निर्देश
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने मंगलवार को एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के साथ थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों एवं समस्त स्टाफ से लंबित अपराधों की स्थितियों की समीक्षा की तथा कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही फरार व स्थायी वारंटियों पर पकडऩे पर ईनाम की घोषणा की साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सजा का प्रावधान भी रखने की बात कहीं।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, मालखाना तथा ड्यूटी रजिस्टर सहित समस्त अभिलेखों का अवलोकन किया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए थाने में दर्ज एफआईआर, शिकायतों एवं रजिस्ट्रों के संधारण को परखा।
एसपी अमित कुमार ने सभी विवेचकों से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और स्थाई वारंटियों पर कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक मंडलोई को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब से जुड़े प्रकरणों में फरार आरोपियों की सूची बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैधानिक गतिविधियों, अवैध शराब एवं नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
आवासीय परिसर का भी किया निरीक्षण –
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस आवासीय परिसर का भी दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों से स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कुशलता की जानकारी लेकर उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया। संबंधित अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
साफ सफाई के साथ हवालात प्रबंधन पर करे सुधार –
हवालात की जांच करते हुए एसपी ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध भोजन-पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का परीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा मापदंडों को सुदृढ़ करने तथा हवालात प्रबंधन में आवश्यक सुधार के निर्देश भी प्रदान किए। इसके अतिरिक्त एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन सहित सभी शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जाए, फरियादियों के साथ सौम्य व्यवहार रखा जाए और प्रत्येक व्यक्ति को संतुष्टि के साथ न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और गुंडा तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

