– बस स्टेण्ड स्थित प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण, लगाए अमर रहे के नारे
जावरा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मंगलवार को युवा कांग्रेस ने मनाई। चौपाटी बस स्टेण्ड स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, पूर्व चेयरमैन मोहनलाल सैनी, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू चारोडिय़ा, जावेद पॉपुलर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडिय़ा, जावरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दीपक परमार, मुकेश राठौर, आयुष जोशी, नीरज शर्मा, जीतू मालवीय, दीपक मालवीय एवं वरदान खींची उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा गांधी जी का नेतृत्व, निर्णायक क्षमता और देशहित में उनके ऐतिहासिक फैसले आज भी पीढिय़ों को प्रेरित करते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

