जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के खेल विभाग प्रमुख रवीन्द्रसिंह सिसोदिया को मध्य प्रदेश राज्य शालेय खेलकूद महासंघ (एसजीएफआई) ने बड़ा दायित्व सौंपा है l उन्हें उज्जैन संभाग की अंडर-19 बालक/बालिका बास्केटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया हैं। यह राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 19 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक सितामऊ (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली हैं। स्कूल के प्राचार्य डॉ अश्विन गंगवाल ने रवीन्द्र सिंह सिसोदिया को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और टीम को राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। महावीर जैन नेशनल स्कूल परिवार की ओर से भी कोच रवीन्द्र सिंह सिसोदिया और पूरी उज्जैन संभाग टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। सभी को उम्मीद है कि उज्जैन संभाग की टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

