– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ बाराखेड़ा स्थित हेलीपेड़, मॉडल स्कूल व कॉलेज ग्राउण्ड का किया अवलोकन
– सभा के लिए भगतसिंह कॉलेज का खैल मैदान भी जांचा
– पार्किंग के लिए देखा मॉडल स्कूल का ग्राउंड
जावरा। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के जावरा विधानसभा के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार और जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने बाराखेड़ा में बने हेलीपेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपेड की सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। मुख्यमंत्री बाराखेड़ा से सुजापूर पहाड़ी पर बनी पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा और उद्यान का लोकापर्ण करने जावरा पहुंचेंगे। लोकापर्ण के साथ ही किसान सम्मेलन भी आयोजित होने की सूचना हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सभा के लिए भी स्थान की निरीक्षण किया।
कॉलेज में हो सकती हैं सभा –
सुजापूर में लोकापर्ण पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव की प्रस्तावित सभा के लिए विधायक, कलेक्टर और एसपी ने भगतसिंह कॉलेज के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। मैदान की क्षमता, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। वहीं कॉलेज सभा के चलते वाहनों की पार्किंग के लिए समीप स्थित मॉडल स्कूल के ग्राउंड को उपयुक्त स्थल के रूप में देखा गया। अधिकारियों ने पार्किंग एरिया के प्रवेश, निर्गम मार्ग और वाहनों की आवाजाही के संभावित दबाव पर भी चर्चा की। दौरे की औपचारिक कार्यक्रम सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है। प्रशासन ने तैयारियों को लेकर सभी विभागों को निर्देशित कर दिया है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन और सभा के दौरान कोई कमी न रह जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन, एसडीएम सुनिल जायसवाल, तहसीलदार पारस वैश्य, तहसीलदार पिपलौदा देवेन्द्र दानगढ़, नायब तहसीलदार वैभव जैन, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया, सीएमओ राहुल शर्मा, सीएसपी युवराजसिंह, एसडीओपी संदीप मालवीय आदि के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारी व राजस्व अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

