जावरा। श्री माधवानंद अकैडमी की कक्षा 5 वीं की छात्रा साधना अमरु जी ने संभाग स्तरीय अस्मिता कीक बॉक्सिंग लिग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
उज्जैन में हुई इस प्रतियोगिता में साधना ने उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि पर संचालक राजेन्द्र श्रोत्रिय, प्राचार्य उषा श्रोत्रिय के साथ विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए छात्रा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


