– सड़क, नल व नालियों की समस्याओं से त्रस्त 100 परिवार
– कॉलोनाइजऱ – नगरपालिका विवाद में कॉलोनीवासियों को पक्षकार बनने की सलाह
जावरा। पिपलोदा रोड स्थित प्रतापनगर कॉलोनी की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने जनसुनवाई में अपनी आवाज बुलंद की। लगभग 32 वर्ष पहले बसाई गई इस कॉलोनी में करीब 100 परिवार निवास करते हैं, लेकिन आज भी सड़क, नल जल और नालियों जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में भी कई बार—5 मार्च 2007, 7 मई 2020, 15 सितंबर 2020 और 22 अक्टूबर 2025— नगरपालिका व संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
जनसुनवाई में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी तथा गोपाल राठौर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी उपस्थित रहे। अनुविभागीय अधिकारी ने कॉलोनाइजऱ व नगरपालिका के बीच न्यायालय में लंबित प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉलोनीवासियों को पक्षकार बनाया जाए, ताकि समस्याओं के जल्द समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें और कॉलोनी को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर पूर्व में भी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे और सांसद सुधीर गुप्ता को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है। कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि इस बार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान अवश्य होगा।
………………
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

