– नागदी के मुकेश प्रजापत के रुप में हुई शिनाख्त
– पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
जावरा। शहर के पोलेटेक्निक कॉलेज के पास तथा महावीर जैन स्कूल के सामने स्थित मगरे पर रविवार सुबह एक युवक का शव खाखरे के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान मुकेश पिता रामेश्वर प्रजापत (35) निवासी नागदी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मुकेश बीते दो दिनों से घर से लापता था। शनिवार को उसके छोटे भाई ने उसे पहाडिय़ा रोड पर देखा तो उससे कहा कि वह दो दिन से घर क्यों नहीं आ रहा हैं, ऐसे में मुकेश ने उससे कहा कि वह 15 मिनट में घर पहुंच रहा हैं। लेकिन उसके बाद वह घर पर वापस नहीं लोटा। इधर रविवार सुबह महावीर जैन स्कूल के सामने मगरे पर उसका शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हेतु भिजवाया।
जांच अधिकारी कमलसिंह बामनिया ने बताया कि पेड़ पर शव लटका मिला हैं, प्रथम दृष्टया तो आत्म हत्या का मामला ही लग रहा हैं, मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मुकेश पेेशे से मिस्त्री का काम करता था, पिछले कुछ दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। उसने कुछ लोगों से रुपए भी उधार ले रखे थे, तो वे लोग अकसर घर पर पैसे मांगने आते थे। जिसके चलते वह थोड़ा परेशान चल रहा था। फिलहाल मामले में जांच जारी हैं, परिजनों से बयान लेने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर एंगल से घटना के कारणों की तलाश की जा रही है।

.०००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

