– जिलेभर की युवतियों व महिलाओं को इंटीग्रेटेड योग प्रशिक्षण देने हेतु विशेष शिविर
—स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में योग सेवा को नई दिशा
रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे आचार्य योगीयों का रतलाम स्टेशन पर जिला प्रभारी सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। शहर को योगमय बनाने और युवतियों एवं महिलाओं को इंटीग्रेटेड योग की विशेषज्ञता देने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।
स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस योग प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य योग की गहन विद्या को समझना, सही प्रकार से अभ्यास करना तथा समाज में योग सेवा कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी देना है। इस अवसर पर सुश्री राजश्री राठौर, श्रीमती सीमा वर्मा, चित्रा अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी जैन द्वारा योग प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रतलाम आगमन पर आचार्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौर, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रश्मि राजे व्यास (दीदी) ने आचार्यों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान टीम के साथ संगठन एवं योग कार्य को जिले में और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी विशाल वर्मा, नित्येंद्र एम आचार्य सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने हार्दिक स्वागत किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

