– जावरा में 15 सामुदायिक भवनों को हरी झंडी, सात नई स्वीकृतियाँ जुड़ी
– कुल पौने चार करोड़ की लागत से ग्रामों को मिली बड़ी सुविधा
– विधायक डॉ. पांडेय के प्रस्तावों पर सरकार की मुहर, ग्रामीणों ने जताया आभार
जावरा । लगातार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा तैयार की गई विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी मिलना लगातार जारी है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सात स्थानों पर सामुदायिक भवनों की नई सौगात स्वीकृत की गई है। इससे पहले कुछ दिन पूर्व ही दो करोड़ रुपये की लागत से आठ स्थानों के लिए सामुदायिक भवनों की स्वीकृति मिल चुकी हैं। डॉ पाण्डेय की सक्रियाता से जावरा विधानसभा को सामुदायिक विकास का बुस्टर मिला हैं।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास कार्यों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना में विभिन्न निर्माण एवं सुविधा-वृद्धि से जुड़े कार्यों को समाहित कर स्वीकृति के लिए वे निरंतर सक्रियता के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं, जिसका परिणाम है कि क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं।
ग्रामों में सार्वजनिक कार्यक्रमों व आयोजनों के लिए उपयुक्त भवनों के अभाव तथा हो रही कठिनाइयों को देखते हुए विधायक डॉ. पांडेय ने सामुदायिक भवनों के प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किए थे। इन प्रयासों के फलस्वरूप विगत दिनों दो करोड़ रुपये की लागत से आठ स्थानों पर सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
इन गांवों में मिली भवन निर्माण की स्वीकृति –
इसी कड़ी में अब विधायक डॉ. पांडेय के प्रस्ताव पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के सात नए स्थानों पर लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान की है। विभाग द्वारा विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम आकतवासा, जड़वासा, बरखेड़ी, मचून, माननखेड़ा, रणायरा एवं ग्राम तालिदाना में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
ग्रामीणों ने जताया हर्ष और आभार –
जावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर लगभग पौने चार करोड़ रुपये की लागत से 15 सामुदायिक भवनों की बड़ी सौगात मिलने पर ग्रामीणों में विशेष हर्ष व्याप्त है। ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल तथा स्थानीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार जताया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

