– विशेषज्ञ डॉक्टरों का शाल-माला से सम्मान
– घुटना, हड्डी एवं जोड़ रोग की समस्याओं का हुआ उपचार
जावरा। लायंस क्लब जावरा एवं शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित नि:शुल्क निदान शिविर अत्यंत सफल रहा। घुटना, हड्डी एवं जोड़ रोग, कमर व रीढ़ की समस्याओं तथा पेट रोगों से संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। ओपीडी में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ प्राप्त किया।
शिविर के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने शेल्बी हॉस्पिटल से पधारे चिकित्सक दल का शाल एवं माला पहनाकर गरिमामय सम्मान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष लायन प्रकाश मेहरा एडवोकेट, लायन कमल जैन, लायन सुजानमल कोचट्टा, लायन घनश्याम रामनानी, लायन गोपाल सेठिया सहित लायन साथी लायन डॉ. दिलीप शाक्लय, लायन संजय गोधा, लायन अजय चौरसिया, लायन अनूप शर्मा एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष लायन यश जैन एडवोकेट ने कहा कि लायंस क्लब जावरा सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। शेल्बी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लायंस क्लब जावरा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अपनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी और आगे भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का आश्वासन व्यक्त किया। अंत में कोषाध्यक्ष लायन राकेश पी. कोचट्टा ने चिकित्सक दल, लायंस साथियों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में प्रशासनिक समिति एवं समस्त लायंस साथियों का विशेष योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

