– समाज कार्य के विद्यार्थियों व नवांकुर संस्थाओं से किया सार्थक संवाद
जावरा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, साथ ही संभाग समन्वयक शिव प्रसाद मालवीय के जावरा आगमन पर जन अभियान परिषद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत समाज कार्य के विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों से दोनों नेताओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक पहलुओं, योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा हुई। नेताओं का स्वागत विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पंवार, नवांकुर संस्था के शिवेंद्र माथुर, जसवंत सिंह, अर्पित शिकारी, परामर्शदाता देवी सिंह राठौड़, अंकित ठाकुर, सुनील जमड़ा, बबलू बैरागी सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

