– संस्कृति विभाग, नगर पालिका व गीता भवन ट्रस्ट मिलकर करेंगे आयोजन
जावरा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आज 1 दिसंबर को स्थानीय गीता भवन प्रांगण में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, नगर पालिका परिषद जावरा और गीता भवन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गीता जयंती के शुभ अवसर पर भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10.30 बजे पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ होगी, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता जी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाला होगा। समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर गीता जयंती के इस दिव्य अवसर को सफल बनाने की अपील की गई है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

