जावरा। मन की बात कार्यक्रम के 128 वें प्रसारण में सुखेड़ा मंडल ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए मध्यप्रदेश में चौथा स्थान तथा रतलाम जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुआयामी संवाद मन की बात के प्रति मंडल कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और समर्पण का परिणाम है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद सुधीर गुप्ता, लोकप्रिय विधायक राजेंद्र पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के. के. सिंह कालूखेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, जिला महामंत्री महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, जावरा विधानसभा मन की बात प्रभारी राजेंद्रसिंह गुडरखेड़ा, पूर्व जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा ने सुखेड़ा मंडल को हार्दिक बधाई दी। मंडल की इस शानदार सफलता में सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन रानीगांव, महामंत्री एवं मन की बात प्रभारी-सह प्रभारी सहित सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सफलता पर मंडल अध्यक्ष जैन ने सभी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बधाई प्रेषित की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

