– उज्जैन से जुड़ा नेटवर्क, सप्लायर एजाज की तलाश जारी
जावरा/आलोट। जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आलोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जीवनगढ़ रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दबोचकर उनके पास से अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा होने के संकेत मिल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम की टीम ने मुखबिर सूचना पर यह कार्रवाई की।
नाकाबंदी में फंसे आरोपी –
22 फरवरी को पुलिस ने जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास घेराबंदी की। इसी दौरान जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे (रूक्क 4र्3 ंरु 2994) मोटरसाइकिल को रोका गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शादाब पिता शहजाद खाँ मेव (25) निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, जावरा तथा जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया (26) निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, जावरा के रुप में हुई। तलाशी के दौरान शादाब की कमर से एक लोडेड अवैध पिस्टल मिली। मैगजीन चेक करने पर उसमें 8 जिंदा राउण्ड पाए गए। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उज्जैन से जुड़ा हथियार कनेक्शन –
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी शादाब ने बताया कि उसने पिस्टल और कारतूस उज्जैन निवासी एजाज मेव से खरीदे थे। पुलिस अब सप्लायर एजाज की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की कडय़िां खंगाली जा रही हैं। मामले में थाना आलोट में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लगातार अवैध हथियारों की बरामदगी से यह आशंका गहराने लगी है कि जिले में हथियारों की सप्लाई की एक संगठित चैन सक्रिय है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार किसी वारदात के लिए लाए गए थे या बड़े गिरोह तक पहुंचाए जाने वाले थे।
1 लाख 75 हजार का मश्रुका जब्त –
पुलिस ने मामले में अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड कीमत लगभग 50 हजार तथा टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार के साथ कुल 1 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जप्त किया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर तथा आरक्षक अभिनंदन, दीपक, अंकित काला, बाबूलाल और विश्वेन्द्र की अहम भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

