विद्युत मोटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार 3 फरार
– आरोपियो के कब्जे से 7 मोटर, ऑटो सहित करीब 2 लाख 40 हजार का मश्रुका जप्त
जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को विद्युत मोटर चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी की सात विद्युत पानी की मोटर और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने ग्रामीणों की सहायता से थाना अपराध धारा 303(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
4 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार –
पुलिस ने चोरी के इस मामले में सोहेल पिता सईद हुसैन (28), निवासी लक्ष्मीबाई रोड जावरा, शेर अली पिता इकबाल हुसैन (30), निवासी आखरीपुरा जावरा, उदिया पिता भगवान भील, (30), निवासी हुसैन टेकरी जावरा, फरियाद पिता (नवासा) कल्ले बाबू, (19), निवासी आखरीपुरा तालनाका जावरा को गिर$फतार किया हैं। वहीं मामले में मोनू निवासी जावरा, बाबू निवासी जावरा तथा दिलावर खान निवासी ताल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। आरोपियों से पूछताछ में थाना क्षेत्र के अलग-अलग 5 प्रकरणों में चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्री एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया।
2 लाख 40 हजार का मश्रुका जप्त –
पुलिस ने मामले में आरोपियों के कब्जे से 07 नग विद्युत पानी की मोटर किमत लगभग 1 लाख 40 हजार तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा किमत लगभग 1 लाख सहित कुल 2 लाख 40 हजार का मश्रुका जप्त किया हैं। मामले में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान (थाना प्रभारी), उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उप निरीक्षक हर्षेन्द्रबहादुर दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक नरेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रावजी डामोर, प्रधान आरक्षक हिमांशु, प्रधान आरक्षक मार्कण्डेय मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय आजना, आरक्षक अभिजीत सिंह, आरक्षक कमलेश डागी, आरक्षक पवन शर्मा, आरक्षक हीरालाल डांगी, आरक्षक अर्जुन चंदेल, महिला आरक्षक कौशल्या धनगर एवं एफआरवी चालक शिवराज सिंह थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की भूमिका सराहनीय रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

