जावरा। विश्व प्रसिद्ध श्री मणिभद्र मंदिर, जावरा के जीर्णोद्धार की 17 वीं वर्षगाँठ आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। श्री मणिभद्र भक्त मंडल, जावरा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, आकर्षक अंगरचना, मनमोहक मंदिर सजावट, छप्पन भोग अर्पण तथा भव्य महाआरती के साथ सकल जैन समाज का स्वामीवात्सल्य भी आयोजित होगा।
वर्षगाँठ महोत्सव की तैयारियों के तहत कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का शुभ लेखन 22 फरवरी को पिपली बाजार उपाश्रय में शुभ मुहूर्त पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के जाप एवं जयकारों के साथ हुई। इसके पश्चात नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में विराजित परमात्मा के नाम से पत्रिका लिखकर श्रद्धापूर्वक गाजे-बाजे के साथ मंदिरों में चढ़ाई गई। इस अवसर पर हिम्मत धाड़ीवाल, अभय चोपड़ा, अशोक लुक्कड़, विनोद बरमेचा, प्रकाश चोरडिया, सुरेश धाड़ीवाल, रवि चत्तर, अर्पित चत्तर, अजित रांका, सुमित दसेड़ा, पंकज कांठेड़, पारस ओस्तवाल, महावीर डांगी, संजय सुराणा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्त मंडल की ओर से हिम्मत धाड़ीवाल, अनिल चोपड़ा, अजित चत्तर, अजय सकलेचा, राजेश बरमेचा एवं प्रवीण नवकार दिलीप चत्तर ने सकल श्रीसंघ एवं समाजजनों से समस्त कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। पूरे कार्यक्रम की धार्मिक विधि-विधान हेमंत जैन (मक्सी) द्वारा संपन्न कराए जाएंगे, जबकि संगीतमय भक्ति का रस युवा गायक चिराग चोपड़ा द्वारा बिखेरा जाएगा। साथ ही श्री मणिभद्र वीर के परम उपासक बाबूलाल राठौड़ (पुणे) एवं मनोहरलाल मेहता (रिंगनोद) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

