– भवन निर्माण अनुमति और नामांतरण के बदले मांगी थी रिश्वत
– 4,500 रुपये लेते ही लोकायुक्त टीम ने दबोचा
– आवेदक की शिकायत पर रची गई थी पूरी ट्रैप कार्रवाई
रतलाम । जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त टीम ने सचिव को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया, जिससे पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन ने विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुमति देने और भूखण्ड के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक प्रेम जैसवार से 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
इस मांग से परेशान होकर आवेदक प्रेम जैसवार ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही सचिव सत्यनारायण सेन ने आवेदक से 4,500 रुपये रिश्वत के रूप में लिए, उसी समय मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग में हड़कंप का माहौल बन गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

