– औषधालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और आमजन को आयुष चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर हुई चर्चा
जावरा। आयुष्मान आरोग्य चिकित्सालय (आयुष) जावरा में आज आयुष जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के अध्यक्ष अनम युसुफ कडपा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में औषधालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्र के आमजन को आयुष चिकित्सा की बेहतर और सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने औषधालय में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छता व्यवस्था तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी अपने सुझाव रखे।
इस दौरान आयुष चिकित्सा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को आयुष पद्धति से जोडऩे तथा औषधालय की सेवाओं को प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाजसेवी एवं दानदाता सदस्य अरविन्द पाटीदार, औषधालय प्रभारी डॉ. संजय पटेल (सचिव), समिति सदस्य शिवराज सिंह तोमर, भेरुलाल हाड़ा सहित औषधालय का स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में समिति के सभी सदस्यों के जनसेवा के प्रति समर्पण और सहयोग की सराहना की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

