– मुकेश राठौर अध्यक्ष, समाजजनों ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई
जावरा। राठौर समाज जावरा के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश राठौर कांटा-बाट वाले ने समाज की दो वर्ष की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में पवन परमार मामा श्री को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पवन परमार को लगातार तीसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मुकेश राठौर (पप्पू भैया) को कोषाध्यक्ष तथा सत्यनारायण राठौर (दिनेश किराना) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। घोषित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यकारिणी में इनको मिला स्थान –
अध्यक्ष मुकेश राठौर कांटाबाट, सचिव पवन परमार (मामाश्री), कोषाध्यक्ष मुकेश राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यनारायण राठौर, संरक्षक जगदीश सिंघल, कन्हैयालाल सिसोदिया, गोरधनलाल राठौर (मिर्ची वाले), शिवनारायण राठौर (सिल्लू भैया), पुरुषोत्तम सिंघल, रामलाल राठौर (रामू जी), रमेशचंद्र खमोरा, परामर्शदाता महेश राठौर सेलिब्रेशन (पूर्व अध्यक्ष), मांगीलाल राठौर दस्तावेज लेखक (पूर्व अध्यक्ष) परामर्शदाता एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश सोलंकी (पूर्व अध्यक्ष), महामंत्री दिनेश राठौर, कमल सिंघल, संतोष राठौर बोराणा, विकास राठौर, संगठन मंत्री पंकज राठौर (पटवारी), निरंजन भाटी, हरीश सोलंकी (गंगासागर),सह-कोषाध्यक्ष अशोक राठौर (चक्की वाले), सह सचिव सुभाष राठौर, धर्मशाला प्रभारी एवं बुकिंग रमेशचंद्र सोलंकी, उपाध्यक्ष कमल राठौर (गुरुकृपा), सुनील राठौर (मिर्ची वाले), राकेश राठौर (लाइट वाले), राकेश राठौर (आइसक्रीम), मंदिर प्रभारी संजय गहलोत (पतासा), मीडिया प्रभारी बद्रीलाल चौहान, सांस्कृतिक सचिव कन्हैयालाल राठौर, कमल राठौर (कचोरी वाले) प्रचार मंत्री प्रभात परिहार, धर्मेंद्र सोलंकी (नीमच वाले), संजय राठौर (जनता परिसर), कार्यकारिणी सदस्य कृष्णचंद्र राठौर, डॉ. गोपाल राठौर, निरंजन शोभाराम राठौर, मुकेश राठौर, विजय राठौर, विजय राठौर (रिंगनोद), सुरेश केसरीमल राठौर, सचिन बोराणा, राहुल सोलंकी। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही समाज के लोगों ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

