• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»मन्नत पूरी होते ही 550 किमी पैदल पहुंचे नाकोडा भैरव, जावरा लोटने पर जैन दम्पती का सम्मान
जावरा

मन्नत पूरी होते ही 550 किमी पैदल पहुंचे नाकोडा भैरव, जावरा लोटने पर जैन दम्पती का सम्मान

EditorBy EditorMarch 15, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ओवरब्रिज निरस्त होने की मन्नत पूरी होने पर जावरा से नाकोडा भेरुजी तक 550 किमी पैदल यात्रा
जावरा। उज्जैन-जावरा के मध्य बनने वाली फोरलेन सड़क के तहत भूतेड़ा से जोयो होटल के बीच प्रस्तावित ओवरब्रिज निरस्त होने की खुशी में जावरा से नाकोडा भेरुजी तक पैदल यात्रा करने वाले जैन दम्पती का जन संघर्ष समिति द्वारा सम्मान किया गया।
रविवार को जन संघर्ष समिति के असलम मेव, जगदीश सोलंकी, उबेद अंसारी, सिकन्दर मेव, भुरू भाई, गुड्डू पठान, फरीद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने जावरा के सोमवारिया निवासी प्रवीण मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा मेहता का शाल, साफा और फूलमालाओं से स्वागत किया। दम्पती ने जावरा से राजस्थान के प्रसिद्ध जैन तीर्थ नाकोडा पार्श्वनाथजी तक पांव-पांव यात्रा पूर्ण की।इस अवसर पर समिति सदस्यों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इस जनआंदोलन को सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि जैन दम्पती ने हाल ही में करीब 550 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा पूरी कर जावरा वापसी की है। उन्होंने 23 फरवरी को जावरा से अपनी यात्रा प्रारंभ की थी, जो 12 मार्च को नाकोडा भेरुजी पहुंचकर पूर्ण हुई। वहां दर्शन कर दम्पती ने भगवान के समक्ष नतमस्तक होकर आगे भी कृपादृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि प्रस्तावित ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को निरस्त कराने के लिए जन संघर्ष समिति ने लंबे समय तक आंदोलन किया। होटल जोयो के सामने तिराहे पर समिति के बैनर तले महीनों तक धरना-प्रदर्शन चला। नगर की विभिन्न संस्थाओं, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया। अंतत: समिति के संघर्ष का परिणाम सामने आया और शासन स्तर से उक्त ओवरब्रिज के साथ ही फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य निरस्त कर दिया गया।

Post Views: 117
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

By EditorAugust 10, 2026

– जनता कॉलोनी में घर का दरवाजा तोड़कर हुई थी चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी संसाधनों…

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में नकबजनी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार नकदी बरामद

August 10, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल के 14 खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में 4 और टेबल टेनिस में 10 विद्यार्थी चयनित

August 10, 2026

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.