• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»28 घंटे बाद झुका प्रशासन : 11 मांगों पर आश्वासन के बाद जीवन सिंह ने खत्म किया धरना
रतलाम

28 घंटे बाद झुका प्रशासन : 11 मांगों पर आश्वासन के बाद जीवन सिंह ने खत्म किया धरना

EditorBy EditorMarch 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– एडीएम-एसडीएम समेत आला अधिकारी पहुंचे धरना स्थल, दिया लिखित आश्वासन
– कार्रवाई के भरोसे के बाद शाम 7 बजे समाप्त हुआ आंदोलन
रतलाम/जावरा। जनहित के 11 मुद्दों को लेकर पिछले 24 घंटे से जावरा-रतलाम फोरलेन पर जारी धरना आखिरकार प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद शाम 7 बजे धरना खत्म करने का ऐलान किया।
बुधवार की शाम को धरना स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल, एएसपी विवेक लाल, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, तहसीलदार पारस वैश और नायब तहसीलदार वैभव जैन पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी, जिसके बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
प्रशासन ने इन 11 मुद्दों पर दिया आश्वासन –
– एसडीएम ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा ठेकेदार आयुष शर्मा के डंपर पर की गई कार्रवाई में वैधानिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
– पिपलिया जौधा में अवैध देह व्यापार के मामलों में रिंगनोद पुलिस और औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
– सीएसपी युवराजसिंह ने बताया कि नेगरुन से गुम हुई नाबालिग बालिका को पुलिस द्वारा सर्च कर लिया गया है।
– कंजरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, अब तक 25 से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
– बोरवनी में संचालित 6 ईंट भट्टों में से 3 को बंद कर दिया गया है, शेष को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
– अम्बिका सिटी कॉलोनी मामले में एसडीएम ने बताया कि दस्तावेजों के अभाव में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी, अब टीएनसीपी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, सीएसपी ने बताया कि दस्तावेज मिलने के बाद हर हाल में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
– जिले में निवासरत जिन परिवारों को नोटिस दिए गए हैं, उनकी वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– एसडीएम ने बताया कि यह मामला सहकारिता विभाग से जुड़ा हैं, किसानों के कर्ज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग को शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है।
– गेहूं पंजीयन की समस्याओं को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया गया है, यह मामला भी शासन स्तर पर हल किया जाएगा।
– नगरपालिका जावरा द्वारा 2017 से लंबित पट्टा वितरण के मामले में अब पुन: कार्रवाई की जाएगी।
– मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामले में भी वैधानिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना, आगे भी नजर रखेंगे आंदोलनकारी –
जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी 11 मुद्दों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, इसलिए फिलहाल धरना समाप्त किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। करीब 24 घंटे तक चले इस धरने ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर बड़ा संदेश दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन अपने वादों पर कितना खरा उतरता है।

Post Views: 289
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

By EditorAugust 19, 2026

– मिनी, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें पिपलोदा में दिखाएंगी खेल प्रतिभा – ब्लॉक…

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.