– रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महू-नीमच हाईवे पर 165 ग्राम एमडी ड्रग्स व दो मोटरसाइकिल जप्त
जावरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा करीब 17.30 लाख का मश्रुका जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेककुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी को को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्ति मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल गंगासागर के सामने महू-नीमच हाईवे रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गईं। इस संबंध में थाना रिंगनोद में धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
एमडी तस्करी के मामले में पुलिस ने कारूलाल पिता नन्दा गणावा (25) निवासी डोरानाखेड़ा, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) तथा फरीद पिता नियाज मोहम्मद हुसैन (35) निवासी मालीपुरा, थाना बड़ावदा, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 165 ग्राम एमडी ड्रग्स अनुमानित कीमत 16,50,000, मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स (एमपी 43-ईजी-2592) अनुमानित कीमत 50,000 तथा मोपेड टीवीएस एक्सल (एमपी 43-जेडडी-0462) अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए सहित कुल 17 लाख 30 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं।
सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद, ढोढर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह एवं नरेन्द्रसिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

