Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। जहा धर्म वहाँ जीत जहाँ नेक कर्म वहां स्वत: ही धर्म है, इसी वाक्य को हमेशा ही चरितार्थ करते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा नेक सेवा कर्म के माध्यम से निरंतर धर्म से जुड़ते हुए सेवा कार्य किए जाते है जो की अभिनंदनीय है। उपरोक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा जीवदया गौशाला में गायों के स्वामीवातसल्य के दौरान जैन सोश्यल ग्रुप प्रदेश रीजन के पूर्व कोषाध्यक्ष पंकज कांठेड ने व्यक्त किए। इस अवसर पर जेएसजी जावरा मैत्री के पूर्वांध्यक्ष आशीष पोखरना ने कहाँ की आज पितरो को अर्पण के दिन श्राद्ध पक्ष में देवी…
– दो आरोपियों मे से एक को सजा मिली तो दुसरे को सबुत के अभाव में किया बरी जावरा। आपसी रंजीश के चलते कांकरवा बालाजी निवासी एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय ने मृत्यु कालीक बयान के आधार पर एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा अर्थदण्ड से दण्डित किया है। वहीं एक अन्य आरोपी को सबुतों के अभाव में बरी कर दिया। अपर लोक अभियोजक समरथ साहु ने बताया कि 8 जून 2019 को मरम्या के जंगलों में जगदीश पिता धुराजी सूर्यवंशी निवासी कांकरवा बालाजी घायल अवस्था में गांव के चौकीदार दशरथसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत निवासी कांकरवा बालाजी…
– सरस्वती पुरम विद्या मंदिर के दो खिलाडिय़ों का हुआ मध्य क्षैत्र के लिए चयन जावरा। उज्जैन मैं 25 सितंबर से 26 सितंबर को आयोजित प्रांत स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो खिलाडिय़ों का मध्यक्षैत्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सरस्वती पुरम विद्यालय की प्राचार्य रेनू बाला शर्मा ने बताया कि विद्यालय के खेल शिक्षक पवन सरगरा के मार्गदर्शक मैं राजपाल सिंह पंवार ने 800 मीटर एवं अंकित पाटीदार ने ऊंची कूद मैं मालवा प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए।…
2२ वीं पूण्य तिथि पर सिंधिया को दी श्रृद्धांजलि – जनपद और नपा में प्रतिमाओं पर किया माल्यापर्ण जावरा। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की 2२ वीं पूण्य तिथि पर भाजपा नेताओंं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य व उज्जैन दुग्ध संघ संचालक केके.सिह कालूखेड़ा के नेतृत्व में श्रीमंत सिंधिया की जनपद कार्यालय एवं नगर पालिका परिसर में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विनय पंवार ने बताया जनपद में कार्यक्रम समाप्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका प्रांगण पहुंचे। नपा प्रांगण मे लगी सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रृद्धांजलि में केके.सिंह कालूखेड़ा ने कहा श्रीमंत सिंधिया की…
– अब नव मतदाताओं को एप्रोच करेंगा छात्र संगठन – प्रत्येक विधानसभा के करीब 10 हजार युवाओं तक पहुंचेगा अभियान – युवक कांग्रेस अध्यक्ष बोले भाजपा के डीएनए में है प्रायवेटलाईजेशन जावरा। राजनीति के क्षैत्र की पहली सीढ़ी होती है कॉलेज, आज देश और प्रदेश में कई ऐसे राजनेता है जिन्होने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत अपनी कॉलेज लाईफ से की है, ऐसे ही युवा मतदाताओं तक कांग्रेस पार्टी अपनी एप्रोच करने जा रही है, इसके लिए कांग्रेस ने अपनी स्टूडेंट विंग एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) को एक्टिव किया है, कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ ने भविष्य की बात कांग्रेस…
जावरा । शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया जिसमें किसान कांग्रेस राजेश भरवा द्वारा जुलूस का इस्तकबाल किया गया। साथ ही सभी ओलमाओं के साथ सीरत कमेटी के सदर साबिर भाई, पेपा पहलवान एवं इकबाल भाई का दस्तारबंदी कर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुबीन भाई मेव, एडवोकेट मोहम्मद अकबर मिर्जा, युवा नेता अरबाज़ खान, जावेद पॉपुलर, रोशन लाल मुज़फ्फर पटेल, ,राशिद मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, ज़ुबेर खान, जमालुद्दीन भाई, सानिया शाह आदि उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन ओर बाबूजी की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे अनावरण
जनसंघ से भाजपा तक साहस, संघर्ष और समर्पण पर आधारित -युग पुरुष बाबूजी-पुस्तक का विमोचन और डॉ. पाण्डेय की आदमकद प्रतिमा का 30 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे अनावरण। – 8 बार के सांसद, सीएम को पराजित कर विधायक और मालवा में जनसंघ का पहला विजयी हस्ताक्षर बनने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की है जीवनी। रतलाम/जावरा। भारतीय जनसंघ की स्थापना के दौरान मालवा भूमि और मध्य भारत में कार्यकतार्ओं के संघर्षों से लेकर 2000 के दशक में सशक्त मोदी सरकार तक की यात्रा को समेटने वाली रोचक पुस्तक युग पुरुष बाबूजी का विमोचन समारोह पूर्वक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह…
– युवाओं ने निकाली वाहन रैली, 29 को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जूलुस जावरा। ईद मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के मानने वालों के कई वर्र्गो में एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद है जिसका अर्थ अरबी में जन्म है। अरबी भाषा में मौलिद-उन-नबी का मतलब है हजरत मुहम्मद का जन्मदिन। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है। ईद मिलाद उन नबी के दिन घर, मस्जिद और कार्य क्षेत्र को सजाया जाता है और धूमधाम से पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन समाजजन कुरान का पाठ करते है और उनके बताए गए संदेशों…
रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने जिले के विभिन्न थानों पर पदस्थ आरक्षको को उच्च पद प्रदान करते हुवे आरक्षक से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक का पद प्रदान किया है। जिसकी सूची बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने जारी की। पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी पत्रानुसार स्थानापन्न रूप से कार्यवाहक तोर पर उच्च पद का प्रभार दिए जाने की कार्रवाई निर्धारित की गई थी। जिसके परिपालन और पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज के अनुमोदन के पश्चात रतलाम जिले के विभिन्न स्थानों में कार्यरत 21 आरक्षकों को स्थानापन्न रूप से उच्च पद…
– किन्नर दीपिका के घर के ऊपर बना था माताजी का मंदिर – मंदिर में स्थापित माताजी की प्रतिमा को नही हुआ कोई नुकसान जावरा/ कालूखेड़ा : कालूखेड़ा निवासी किन्नर दीपिका के घर ने ऊपरी हिस्से में बने माताजी के मंदिर में बुधवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे मंदिर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मोके पर पहुँची और आग पर काबू पा लिया गया। किन्नर दीपिका ने बताया कि जिस मंदिर में आग लगी है, उस मंदिर में भक्तों द्वारा मन्नत पूरी होने और जो…
