– युवाओं ने निकाली वाहन रैली, 29 को निकलेगा ईद मिलादुन्नबी का जूलुस
जावरा। ईद मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के मानने वालों के कई वर्र्गो में एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद है जिसका अर्थ अरबी में जन्म है। अरबी भाषा में मौलिद-उन-नबी का मतलब है हजरत मुहम्मद का जन्मदिन। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है। ईद मिलाद उन नबी के दिन घर, मस्जिद और कार्य क्षेत्र को सजाया जाता है और धूमधाम से पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन समाजजन कुरान का पाठ करते है और उनके बताए गए संदेशों को जीवन में उतारते हैं। मोहम्मद साहब के सम्मान में इस दिन हर जगह जुलूस निकाले जाते हैं और लोग इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान व जकात करते है।
शाम को निकली वाहन रैली :
बुधवार शाम को समाज के युवाओं ने वाहन रैली निकली जो कर्बला मैदान से शाम 5 बजे प्रारंभ हुई, रैली कर्बला से रपट रोड, डूंगरपुर गेट, जेल रोड़, गौशाला रोड़, रतलामी गेट से ऊंट खाना वाली गली से होकर पुनः कर्बला मैदान पहुची। रैली में बड़ी संख्या में युवा डीजे की धून पर पैगम्बर मोहम्मद साहब के नारे जमकर लगा रहे।
29 को निकलेगा जुलूस :
ईद मिलादुन्नबी का जूलुस जावरा में शुक्रवार को सुबह 8 बजे कर्बला मैदान से निकलेगा। जो कर्बला मैदान से शुरू होकर पूरे शहर का भर्म करते हुए पूर्व समाज के युवाओं ने बुधवार शाम को वाहन रैली निकाल कर
——————-