• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन ओर बाबूजी की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे अनावरण
जावरा

पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन ओर बाबूजी की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे अनावरण

EditorBy EditorSeptember 27, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जनसंघ से भाजपा तक साहस, संघर्ष और समर्पण पर आधारित -युग पुरुष बाबूजी-पुस्तक का विमोचन और डॉ. पाण्डेय की आदमकद प्रतिमा का 30 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे अनावरण।
– 8 बार के सांसद, सीएम को पराजित कर विधायक और मालवा में जनसंघ का पहला विजयी हस्ताक्षर बनने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की है जीवनी।

रतलाम/जावरा। भारतीय जनसंघ की स्थापना के दौरान मालवा भूमि और मध्य भारत में कार्यकतार्ओं के संघर्षों से लेकर 2000 के दशक में सशक्त मोदी सरकार तक की यात्रा को समेटने वाली रोचक पुस्तक युग पुरुष बाबूजी का विमोचन समारोह पूर्वक प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसके साथ ही उनके पैतृक गांव शुजापुर में स्थापित हुई उनकी आदम कद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला, रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और युवा पत्रकार अदिति मिश्रा ने मिलकर यह जीवनी लिखी है। पुस्तक में मुख्य रूप से मालवा-निमाड़ क्षेत्र और समीपवर्ती राजस्थान में जनसंघ से लेकर भाजपा तक किए गए संघर्ष, साहस और समर्पण की कई रोचक और तथ्यात्मक घटनाओं का समावेश है। इसका विमोचन भव्य समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों से रतलाम जिले के जावरा के अरनियापीथा में 30 सितंबर को होगा। इसमें स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के सुपुत्र और जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के साथ ही आसपास के जिलों के सांसद, विधायक, अधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और आमजन शामिल होंगे।

पुस्तक मंदसौर संसदीय क्षेत्र से 8 बार सांसद रहकर इतिहास रचने वाले डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय बाबूजी की जीवन यात्रा पर आधारित है। डॉ. पाण्डेय उन चुनिंदा विरले नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने मध्यप्रदेश के गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. कैलाशनाथ काटजू को हराकर भी इतिहास रचा था। वे रतलाम जिले ही नहीं बल्कि संपूर्ण मालवा में जनसंघ का पहला विजयी हस्ताक्षर भी रहे। उनकी संपूर्ण जीवन यात्रा को समाहित करने के साथ पुस्तक में सन् 1950, 60, 70 के दशक की परिस्थितियों में जनसंघ की मुश्किलों का तथ्यात्मक अध्य्यन है। इमरजेंसी के हालात और इसके बाद 80 और 90 के दशकों में संसद से सड़क तक आए बदलावों के विश्लेषण और सन् 2000 के बाद बदली परिस्थितियों पर व्यापक चिंतन है।

पीएम, गृहमंत्री, सीएम से लेकर अनेक नेताओं के अनुभव भी _

पुस्तक की खास बात यह है कि आसमान से ऊंचे और सागर से गहरे व्यक्तित्व की जीवन यात्रा लिखने के साथ ही पत्रकारों ने देशभर के भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी, मार्क्सवादी नेताओं के साक्षात्कार और घटनाक्रम भी समावेशित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेताओं के संस्मरण एवं संदेश भी पुस्तक में हैं। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, समाजवादी नेता रघु ठाकुर, सेवानिवृत आईएएस व आईपीएस आदि के विचार भी संकलित किए गए हैं। इससे पुस्तक में दिए गए तथ्य की प्रमाणिकता के साथ स्थिति का संपूर्ण प्रस्तुतिकरण है।

स्थानीय लेखकों और साहित्य को मिला मंच –

पुस्तक का लेखन रतलाम के तीन पत्रकारों ने किया है और इसका प्रकाशन पगडंडी मीडिया एंड पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। लेखक मंडली में शामिल पत्रकारों ने बताया कि- यह प्रयास न केवल मालवा के गांधी और महा मानव माने जाने वाले डॉ. पाण्डेय की जीवनयात्रा को लिखना था, बल्कि इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को उनकी नींव की जानकारी देना भी है। सड़क, वाहन और प्रचार तंत्र के अभाव में भी बनने वाले आभामंडल से लेकर संसद की भूमिका और राजनीति का विभिन्न प्रकार का नफे-नुकसान को भी पुस्तक में संकलित करने का प्रयास किया गया है। लेखक शुक्ला, गोस्वामी और सुश्री मिश्रा ने बताया कि यह पुस्तक आनलाइन साइट्स से भी ली जा सकती है।

आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण –

पुस्तक विमोचन के साथ ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय के पुत्र विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुजापुर भी जाएंगे। यहां पहाड़ियों पर छत्री बनाकर डॉ. पाण्डेय की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। भविष्य में यहां सुंदर नवग्रह उद्यान भी होगा। मुख्यमंत्री  चौहान द्वारा इसका अनावरण भी किया जाएगा।

Post Views: 290
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

लोकायुक्त ट्रैप के बाद जावरा के सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित, उज्जैन संभाग से जारी हुए आदेश

June 10, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

By EditorJune 12, 2026

– जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक…

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस, जावरा में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

June 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.