– 12 से 14 अक्टुबर तक रीवा में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
– 11 अक्टुबर को जावरा से रवाना होगी जिले की टीम
जावरा। 46 वीं राज्य स्तरीय जूनियर ओपन हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता आगामी 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 23 तक मध्यप्रदेश के रीवा मे आयोजित होनी है, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रतलाम जिले की टीम घोषित की गई है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये रहेगी जिले की टीम –
रतलाम जिला हैंडबॉल फेडरेशन के सचिव विजय रावल ने बताया कि टीम में उदयराज सिंह डोडिया (गोल कीपर), अक्षय बैरागी (कप्तान), विजय बैरागी, पुष्पेंद्र सिंह चन्द्रावत, मोहित मौर्य, आदित्य पांचाल, मोहित केथवास, अजय बैरागी (उप कप्तान), दीपांशु यादव, यश सैनी, परीक्षित शर्मा, सय्यद मीर हसन, जपमित सिंह सलूजा, आलिम मंसूरी, माधव तलोदिया एवं जय मंडारिया, रतलाम जिला हैंडबॉल टीम के कोच जावरा क्लब के वरुण नरसिघानी एवं मैनेजर अजय रावल को नियुक्त किया है। यह टीम जावरा से रीवा के लिए 11 अक्टूबर को दोपहर मे ट्रेन से रवाना होंगी। चयनित टीम एवं कोच मैनेजर को जावरा हैंडबॉल क्लब के संरक्षक डॉ.हमीर सिंह राठौड़, डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, प्रो.ए.जी.पठान, अनिल दसेड़ा, पवन सोनी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, अंसार हुसैन, शाहिद हुसैन ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रतलाम जिले की टीम जीत कर मैडल प्राप्त करे ऐसी शुभकामना दी है।

