– महासंघ २०२३ की प्रतिमा का अतिथियों ने किया विमोचन
जावरा। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ (रजि.) दिल्ली का 74 वां अधिवेशन श्री दशा वैष्णव पोरवाल महासभा के आतिथ्य में इंदौर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता (औरैया उ.प्र.) ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन के महासचिव गोपाल मोर हैदराबाद थे।
अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ अधिवेशन में संरक्षक आर.पी. गुप्ता ने पोरवाल ध्वज वंदना संपन्न की। श्री दशा वैष्णव पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं लक्ष्मी गुप्ता इन्दौर ने स्वागत भाषण देते हुए बाहर से पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया। महासंघ के 74वें अधिवेशन की कार्यवाही राष्ट्रीय महामंत्री गौरव गुप्ता ने प्रारंभ की।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने महासंघ की विस्तृत जानकारी देते हुए महासंघ के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया (जावरा) ने वर्ष 2022-23 का आय व्यय प्रस्तुत करते हुए महासंघ की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि 74वें अधिवेशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष से 6 महासभाओं के पदाधिकारियों के साथ 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त महासभाओं के अध्यक्ष व सचिव मुकेश पोरवाल (नीमच), नरेन्द्र गुप्ता (कोटा), भाऊलाल गंगराड़े (खंडवा), डॉ. अनिल पोरवाल (कानपुर), आदेश कुमार गुप्ता (दिल्ली), आशीष गुप्ता (कुक्षी) ने अपनी महासभाओं में संपन्न गतिविधियों व आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
किया स्मारिक का विमोचन –
महासंघ की 2023 की स्मारिका की प्रधान संपादक डॉ. साधना गंगराड़े भोपाल ने सम्पादक मण्डल के साथ अतिथियों के हाथों पत्रिका का विमोचन करवाया। अधिवेशन के दौरान अ.भा.वैश्व समाज के संरक्षक भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी भी पधारे। जिनका सम्मान अ.भा. पोरवाल महासंघ ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल मोर ने अपनी ओजस्वी वाणी में संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के किसी भी देश में वैश्य समाज को कम नहीं आंका जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने उद्बोधन में यह जिक्र किया है कि कोरोना काल में वैश्य समाज ने जो सेवा कार्य किये हैं वे प्रशंसनीय है। पोरवाल महासंघ भी वैश्य समाज का एक घटक है। वैश्य समाज एक छाता है और पोरवाल, अग्रवाल, जैन, माहेश्वरी उसकी शाखाएॅं है। आज भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में नये आयाम स्थापित कर रहा है उसमें वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान है।
पोरवाल समाज के इतिहास की प्रति भेंट की –
इस अवसर पर अशोक सेठिया ने मुख्य अतिथि मोर को पोरवाल समाज का इतिहास ग्रंथ की प्रति भेंट की। अधिवेशन में अ.भा. पोरवाल महासभा जांगड़ा म.प्र. से मुकेश गुप्ता, देवीलाल फरक्या, राजेन्द्र संघवी, दीपक गुप्ता, सुधीर सेठिया, राजेश धनोतिया, अशोक मुजावदिया, गौरव पोरवाल सहित अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आभार कार्यक्रम संयोजक वैभव गुप्ता सी.ए. इन्दौर ने माना। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गौरव गुप्ता दिल्ली ने किया।

