– विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर माध्यमिक स्कूल बोर्डियाकुंआ पर लगाया शिविर
जावरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब जावरा एक्टिव स्वास्थ्य की जागरूकता के अंतर्गत बोडिया कुआं माध्यमिक विद्यालय मे शिविर आयोजित किया। जिसमें छात्र-छात्राओं को अपने मस्तिष्क के विकारों को दूर करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर बल दिया । डॉ अशोक पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों पर कम से कम दबाव डालकर उन्हें पूर्ण रूप से खेल के साथ शिक्षा की आवश्यकता है उसी से वह आगे बढ़कर अपने विचारों को नई ऊंचाईयां प्रदान कर सकते हैं। बच्चों को किसी प्रकार का मानसिक प्रताडऩा नहीं दी जाना चाहिए उन्हें हमेशा उत्साहित कर उनकी हौसला बढ़ाना चाहिए तो निश्चित रूप से बच्चे भारत का नाम रोशन करेंगे।
अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने सभी बच्चों से आह्वान किया कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ खुलकर बातें करें दोस्तों के बीच खूब हंसी मजाक करें और बिना चिंता के अपने जीवन मैं खुशहाली से रहे वह मानसिक रूप से तो स्वस्थ होंगे ही निश्चित रूप से आगे वह बड़ा से बड़ा कार्य कर सके। कार्यक्रम में अमित पाटीदार, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, यामिनी सोनी, सुशीला बैरागी, बरखा श्रीवास्तव, शहाना सैयद ने भी सम्बोधित किया। संचालन लोकेश पांडे ने किया। आभार यामिनी सोनी ने माना। छात्र-छात्राओं को पाठय सामग्री एवं फल वितरित किए गए।

