जावरा। प्रतिभाओं को विकसित और उन्नत किया जाए और उनसे अपना शत प्रतिशत देने को कहा जाए तो वे हर परिस्थिति में सफलता अर्जित कर सकते है। स्थानीय सेंट पॉल्स कान्वेंट स्कूल के दक्षराज सिंह ने अपना चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करवा कर उक्त कथन को प्रमाणित किया है।
दक्षराज सिंह पूर्व में उज्जैन मे आयोजित संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। दक्षराज 11 अक्टूबर 2023 को जबलपुर रवाना होंगे। संस्था प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने उन्हें शुभकामनाओ के साथ आशीर्वाद दिया। संस्था प्रबंधक भाविक मूणत ने बताया कि हम विद्यालय में सभी खेलों पर विशेष ध्यान दे कर प्रतिभाओ को निखारते है। उन्होंने भी दक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की।

