– पहले ही बरामद हो चुकी है पूरी 40 लाख की नकदी, कर्मचारी की भूमिका भी आई थी सामने
रतलाम। शहर के चर्चित 40 लाख रुपए लूटकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का लगभग पूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी जब्त की है।
गौरतलब है कि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शहर सराय निवासी कारोबारी मनीष पटवा ने 30 जून को 40 लाख रुपए की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बैंक में लगातार छुट्टियां होने के कारण उनके मित्र एवं शराब ठेकेदार गौरव शर्मा ने कर्मचारी के माध्यम से 40 लाख रुपए सुरक्षित रखने के लिए उनके कार्यालय भिजवाए थे। रुपए गिनने के दौरान कर्मचारी फरदीन खान ने बताया था कि एक युवक कार्यालय के गलियारे में घुसा और नकदी से भरा बैग लेकर भाग गया, जबकि बाहर उसका साथी स्कूटी पर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर मौके से फरार हो गए थे।
कर्मचारी हो चुका हैं पहले गिर$फतार, नकदी भी हो चुकी बरामद –
जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पहले कर्मचारी फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली थी। फरदीन को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। घटना के बाद फरदीन का भाई फैज और उसका दोस्त असबाब पिता सलीम रंगरेज निवासी हाट रोड फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बस स्टैंड के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
शक से बचने पहली थी ब्लिंकिट की ड्रेस –
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था। इसी वजह से उसने वारदात के दौरान ब्लिंकिट की ड्रेस पहनी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी बरामद कर ली है। सोमवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड/न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

