– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय बोले- उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
– पिपलौदा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
पिपलौदा/जावरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपलौदा द्वारा सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती एवं शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोगरा पार्क स्थित शहीद सुंदरलाल मोगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके राष्ट्र एवं समाज के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और शहीद सुंदरलाल मोगरा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। देश और समाज के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

शहीद मोगरा के योगदान को किया याद –
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, वरिष्ठ नेता दीनदयाल पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, प्रकाश जायसवाल, जिला योजना समिति सदस्य मुकेश मोगरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अतुल गौड़ तथा भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने अपने संबोधन में शहीद सुंदरलाल मोगरा के नगर एवं क्षेत्र के विकास और समाज सेवा में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल महामंत्री भंवर गिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी एवं डॉ. ओ.पी. जोशी मंचासीन रहे।
शहीद मोगरा के परिजनों का किया सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान शहीद सुंदरलाल मोगरा के भाई मुकेश मोगरा, दिलीप मोगरा तथा भतीजे अमित मोगरा का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन ने किया, जबकि आभार मंडल उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने व्यक्त किया।

वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी रखे विचार –
कार्यक्रम में वरिष्ठ जोरावर सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र सिंह बड़ौदा, अशोक निनामा, देवेंद्र भारद्वाज, ओमप्रकाश पोरवाल एवं सुमित पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष कचरूलाल जाट, भेरू सिंह सोलंकी, नरेंद्र जैन, कनीराम धनगर, नाथूलाल बोस, यशपाल सिंह, गिरधारीलाल माली, राजेश माली, पवन पटवा, भेरूलाल सरपंच, श्यामलाल प्रजापत, कारूलाल धनगर, गोपाल पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, मनमोहन सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह बाराखेड़ा, मांगूसिंह राठौर, प्रह्लाद चौहान, स्वप्निल जैन, प्रह्लाद पाटीदार, अंकित जैन, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राकेश जाट, संजय सोलंकी, राहुल चंद्रवंशी, धनपाल भंडारी, लिपेश राठौड़, अनिल गोसर, पप्पू जाट, बालाराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



