• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

July 11, 2026

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद
क्राइम न्यूज़

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीसीटीवी फुटेज और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय से मिली बड़ी सफलता
– ठगी के गहने गलाने वाला सुनार भी गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार
रतलाम। रतलाम की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले से गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि ठगी के आभूषण खरीदकर उन्हें गलाने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपए की कीमत का गला हुआ सोना बरामद किया गया है। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के पर्यवेक्षण में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।
बातों में उलझाकर बैग लेकर हुए थे फरार –
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका मोहिनी रायचंदानी शास्त्री नगर स्थित गुरुद्वारा जा रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोककर कहा कि सोने के आभूषण पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है क्योंकि आसपास चोर घूम रहे हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की पाटली और मंगलसूत्र उतारकर बैग में रख लिया। कुछ दूर आगे दोनों आरोपियों ने दोबारा बातचीत शुरू की और बैग सुरक्षित रखने तथा आगे छोडऩे का झांसा देकर बैग अपने कब्जे में ले लिया। मौका मिलते ही दोनों आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। बैग में सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और 2,000 रुपए नकद रखे थे।सीसीटीवी फुटेज से खुली गिरोह की पहचान –
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिनमें दोनों आरोपी महिला से बातचीत करते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। फुटेज विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ साझा किए गए। तकनीकी विश्लेषण और अंतरराज्यीय समन्वय के बाद आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी युसुफ उर्फ मोटा तथा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी नोशाद शाह के रूप में हुई।
श्रावस्ती से आरोपी गिरफ्तार, अमरोहा से सुनार भी पकड़ा गया –
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 29 जून को उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले से आरोपी युसुफ उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने साथी नोशाद शाह के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। उसने बताया कि ठगी के बाद सोने के आभूषण अमरोहा के एक सुनार को बेच दिए थे। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए सुनार दिवाकर वर्मा को भी गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उसने आभूषण खरीदकर उन्हें गला दिया था। उसके कब्जे से गला हुआ सोना बरामद किया गया।
3.10 लाख का सोना बरामद, एक आरोपी अब भी फरार –
पुलिस ने आरोपियों से लगभग 3.10 लाख रुपए कीमत का गला हुआ सोना बरामद किया है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। फरार आरोपी नोशाद शाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –
गिरफ्तार आरोपी युसुफ उर्फ मोटा के खिलाफ रतलाम के इस प्रकरण के अलावा उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होना सामने आया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई प्रकाश डावर, प्रधान आरक्षक जितेंद्र बघेल, आरक्षक लोकेन्द्र सोनी, अनिल सोलंकी एवं जितेंद्र चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 15
#crime news #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा : पुजारी को धमकी के आरोप में गुड्डू पहलवान सहित 3 पर केस, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

July 10, 2026

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026
Don't Miss
जावरा

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

By EditorJuly 11, 2026

– शिविर में चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानव सेवा…

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026

जावरा : अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

July 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विश्व जनसंख्या दिवस पर जावरा में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

July 11, 2026

समकित परिवार ने रचा सेवा का इतिहास, लगातार चौथे वर्ष 200 तक वर्षितप तपस्वियों के पारणे का लिया लाभ

July 11, 2026

किसानों का आरोप : कॉलोनाइजर ने बंद किया पुश्तैनी रास्ता, एसडीएम आफीस पर किया प्रदर्शन

July 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.