Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी जप्त ढोढर/जावरा। रतलाम जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में की गई। 05 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति महू-नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक कार में अवैध…
– जुनून, ऊर्जा और खेल भावना का नया केंद्र बनेगा JPS City Turf, – बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल और पिकल बॉल की मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा जावरा। जावरा शहर के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जावरा पब्लिक स्कूल द्वारा शहर में आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त “JPS City Turf – The Multi Sports Arena” का भव्य शुभारंभ 7 मई 2026 को किया जा रहा है। यह नया स्पोर्ट्स एरीना युवाओं के लिए खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। इस अत्याधुनिक टर्फ में बॉक्स क्रिकेट, फुटबॉल और पिकल बॉल जैसे खेलों…
रतलाम। आम आदमी पार्टी द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई 993 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में 6 मई को रतलाम में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी के अनुसार यह बढ़ोतरी आम व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है, जिसे जनविरोधी निर्णय बताया गया है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार यह आंदोलन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष संयम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता श्रेय सोनी के नेतृत्व…
– शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में – गुजरात से बालिका सुरक्षित बरामद रतलाम। जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अमित कुमार के निर्देशों पर थाना शिवगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को थाना शिवगढ़ क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि 14 जनवरी की शाम…
– घंटाघर चौराहे पर आतिशबाज़ी और मिठाई वितरण, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को दी जीत की बधाई जावरा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर जावरा शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक कुशलता और पार्टी संगठन की अथक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है। मीडिया प्रभारी संदीप रांका ने बताया कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल जावरा द्वारा स्थानीय घंटाघर चौराहे पर भव्य विजय उत्सव…
– एक ही छत के नीचे 12 जोड़ों का विवाह/निकाह, शहर ने दी दुआएं और आशीर्वाद जावरा। गोस अल-मददगार गु्रप द्वारा जावरा शहर में पहली बार सर्वसमाज का इज्तेमाई (सामूहिक) शादी सम्मेलन आयोजित किया गया, जो अत्यंत भव्य और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें विभिन्न समाजों के 12 जोड़ों का विवाह एवं निकाह एक साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह (शेरपुर) एवं ख़ानकाह-ए-आलिया हैदर नक़्शबंदिया के सज्जादा नशीन फज़़ल हैदर साहब उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए…
चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा पड़ा भारी : सादाखेड़ी सरपंच पद से बर्खास्त, 6 साल तक चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध
– जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन की सख्त कार्रवाई – 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया – जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई, बाकी सरपंचों में मची हलचल जावरा/रतलाम। जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत जावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सादाखेड़ी के सरपंच ईश्वरलाल बागरी (चंद्रवंशी) को पद से पृथक कर दिया है। यह आदेश जिला पंचायत रतलाम की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली जैन द्वारा म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 40(1)(क) के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव…
– जावरा-सीतामऊ रोड पर घेराबंदी कर पकड़े आरोपी – 4 लाख का मादक पदार्थ बरामद जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद पुलिस ने 52 किलो से अधिक डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 02 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जावरा-सीतामऊ रोड स्थित महादेव खाल, बोरवनी फंटा (ग्राम असावती) के…
– 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज — पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी जावरा/रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग रुपए 30,000) बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस…
ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : अप्रैल में 64 बच्चे सुरक्षित बरामद, 19 माह में 830 को परिजनों से मिलाया
– 98 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट के साथ रतलाम पुलिस का शानदार रिकॉर्ड – कई राज्यों से बच्चों को लाकर लौटाई सैकड़ों परिवारों की मुस्कान रतलाम। पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं को शीघ्र खोजकर सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाना है। 01 अक्टूबर 2024 से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक कुल 830 बच्चों (64 बालक एवं 766 बालिकाएं) को सुरक्षित…
