• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद
क्राइम न्यूज़

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

EditorBy EditorJuly 8, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, पहले भी 3.60 लाख के जेवर जब्त हो चुके हैं, तीन आरोपी अब भी फरार
रतलाम। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी से 3 लाख 60 हजार रुपये के आभूषण जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस अब भी फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी पर किया था हाथ साफ –
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2025 की रात विक्रम नगर निवासी टेंट व्यवसायी के घर में पीछे की खिड़की की लोहे की जाली तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए थे। सुबह परिवार के जागने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, मूर्तियां, घडय़िां तथा 5 हजार रुपये नकद चोरी होना पाया गया। चोरों ने घर के नीचे स्थित जनसंपर्क कार्यालय और किरायेदार के मकान के ताले भी तोड़ दिए थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं राकेश पेंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले 9 फरवरी 2026 को आरोपी राधे पारधी निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए थे।
5 हजार का ईनामी आरोपी को पकड़ा –
इसके बाद 5 जुलाई 2026 को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अविनाश पारधी निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।
तीन आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर –
थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि मामले में शामिल तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फरार आरोपियों में देवा पिता सुरेश पारधी, सचिन पिता भल्ला पारधी, बाला उर्फ चंदन पिता बादाम पारधी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शेष चोरी का माल बरामद करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका –
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन, उप निरीक्षक विजय बामनिया, शिवेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, एलेक्सजेंडर, विक्रम सिंह, विजय मीणा, आरक्षक लाखन सिंह, अनिल सोलंकी एवं प्रेमसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 90
#crime news #MPPOLICE #Ratlam news today #Ratlam police #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026

रतलाम में रिश्वत के 3 मामलों में कलेक्टर की कार्रवाई, जावरा, नामली व ताल के तीन पटवारी निलंबित

October 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.