Author: Editor

– सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम को सौंपा पत्र जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल रोड़ पर स्थित कंचन श्री सिनेमा में संचालित शराब की दुकान को हटाने के लिए रहवासी लम्बे समय से लामबंद हैं, रहवासियों द्वारा ज्ञापन के बाद धरना भी दिया गया था, जिसके बाद कलेक्टर ने दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश भी दिए, लेकिन उसके बाद भी अब तक दुकान स्थानांतरित नहीं हो पाई, ऐसे में अब गुस्साए रहवासियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया हैं, रहवासियों ने मंगलवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम राधा मंहत को इस संबंध…

Read More

– सर्वे की सूचना पर इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों में मचा हडकम्प जावरा। कर चोरी संबंधी शिकायत के मामले में सोमवार को इंदौर की एंटी ऐविजेंट की टीम ने जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक शोरुम पर स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे किया। जिसमें टीम कर चोरी संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, सोमवार को टीम ने कुछ बताने से मना करते हुए मंगलवार की शाम तक मामले में कुछ बोलने के लिए कहा हैं। सोमवार को दोपहर में शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स और खिडक़ी दरवाजा स्थित संगीत इलेक्ट्रानिक्स के शोरुम में इंदौर की जीएसटी एंटी एविजेंट की 15…

Read More

– शहर के मुख्य चौराहों पर मतदान को लेकर ना कोई फ्लेक्स लगाया ना ही कोई होर्डिंग – ना कोई रैली, ना कोई आयोजन ना ही सफाई गाडिय़ों पर मिल रहा मतदान का संदेश – चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों ने भी नहीं लगाए होर्डिंग, पोस्टर जावरा। लोकसभा चुनाव में हुए तीन चरणों के मतदान में कम मतदान प्रतिशत सरकारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं, देश के गृह मंत्री ने जिन विधायकों मंत्रियों के क्षैत्र में मतदान कम हुआ हैं, उन पर कार्रवाई करने के संकेत देते हुए धमकी भी दे दी हैं, उन अधिकारियों का क्या हो…

Read More

– आईल मिल के सुरेश कुमार जाजु ने उक्त सर्वे की 2.034 हैक्टेयर भूमि के संबंध में न्यायालय में लगाया था वाद जावरा। शहर के रेलवे फाटक से लेकर चौपाटी तक की बेशकिमती प्रीमियर आईल मिल की सर्वे क्रमांक 226/1 रकबा 2.036 हैक्टेयर भूमि पर स्वामित्व को लेकर प्रिमीयर आईल मिल इण्डस्ट्रीज जावरा द्वारा सुरेश कुमार जाजु द्वारा लगाए गए वाद को न्यायालय ने खारीज कर दिया हैं। अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता गगन श्रीमाल ने बताया कि प्रिमियर आईल मील इण्डस्ट्रीज जावरा द्वारा सुरेश कुमार जाजु निवासी इन्दौर द्वारा म.प्र. शासन द्वारा कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार जावरा के…

Read More

– चौपाटी स्थित माताजी मंदिर से प्रारंभ किया जनसम्पर्क, नीम चौक स्थित कार्यालय पर हुआ समाप्त जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 13 मई को जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र में मतदान होना हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया हैं। प्रत्याशी भी अपना जोर लगा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क के बाद अब शहरी क्षैत्र में जनसम्पर्क की और प्रत्याशी बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी मे रविवार को भाजपा के लोकसभा उम्मीद्वार सुधीर गुप्ता ने जावरा शहर में अपना जनसम्पर्क किया। रविवार की शाम करीब 5 बजे चौपाटी माताजी मंदिर से जनसम्पर्क प्रारंभ हुआ…

Read More

– अरनीयापीथा मंडी स्थित पोपी ट्रेडर्स के गोदाम में लगी आग – दमकल के पहुंचने से पहले मंडी में मौजुद लोगों ने शटर तोडक़र किया आग बुझाने का प्रयास जावरा। शहर की अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में रविवार को बंद गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे खाली बारदान जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ। https://youtube.com/shorts/ogEM_i7A1Ew?si=1VKy1b4ydNcyYSzs अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी के तिलहन झोन में स्थित पोपी टे्रडर्स के गोदाम रविवार को दोपहर में अचानक आग लग गई, दुकान के अंदर से धुंआ उठते देख मंडी…

Read More

– पुलिस ने रविवार को न्यायालय मे पेश कर लिया रिमाण्ड जावरा। समीपस्थ ग्राम बड़ायला चोरासी से लाखों रुपए की केबल चुराने वाले बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्है पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया। https://youtube.com/shorts/kKm5zzgmJwI?si=chqgZ_Edbhe8fA-3 औद्योगिक क्षैत्र थाना पर पदस्थ एसआई रतनसिंह सिसौदिया ने बताया कि शनिवार की मध्यरात्रि में चोरासी बड़ायला के ग्रामीणों ने 6 बदमाशों को केबल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उन्है पुलिस के हवाले किया। जिस पर पुलिस ने केबल चुराने वाले लक्ष्मण…

Read More

– सैयदना साहब का दिदार करने जावरा आई बोहरा समाज की युवति को ढुंढकर लोटाया पर्स जावरा। बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु हिज होलिनेस सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जावरा प्रवास के दौरान उनके दीदार के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान से भी कई समाजजन जावरा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम से आई बोहरा समाज की एक महिला का रतलाम नाका क्षैत्र में रुपयों से भरा पर्स गुम हो गया था। जो रतलाम नाका स्थित प्रियदर्शनी विद्युत कॉलोनी में निवास करने वाले शर्मा दम्पत्ति को मिला। जिसे उन्होन उक्त महिला को ढूंढकर पुन: लोटाया। रतलाम नाका…

Read More

– चौपाटी स्थित माताजी मंदिर से प्रारंभ होगा जनसम्पर्क, नीम चौक स्थित कार्यालय पर होगा समाप्त जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 13 मई को जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र में मतदान होना हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया हैं। प्रत्याशी भी अपना जोर लगा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क के बाद अब शहरी क्षैत्र में जनसम्पर्क की और प्रत्याशी बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी मे रविवार को भाजपा के लोकसभा उम्मीद्वार सुधीर गुप्ता जावरा में शहर में अपना जनसम्पर्क करेंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल…

Read More

–  सात दिवसीय नवीन आचार्य विकास वर्ग का समापन जावरा। भीतर से परिवर्तन जीवन को सार्थक बनाता है, शिक्षक सम्मान का पात्र है, जिस कार्य क्षेत्र में जा रहे हैं वहां बहुत सम्मान मिलने वाला है, परम संतुष्टि मिलने वाली है। आपको बच्चों का भविष्य निर्माण करने का अवसर मिला हैं। इस अवसर को ईश्वरीय कार्य मानकर पूरी क्षमता के साथ करें ईश्वर हमारी बुद्धि को सदा कार्य के लिए उपयोग करें। यह बात सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड जावरा में सात दिवसीय उज्जैन विभाग का नवीन आचार्य विकास वर्ग के समापन अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कान्हसिंह…

Read More