– बास्केटबॉल में 8 और हैंडबॉल में 35 खिलाडिय़ों का संभाग स्तर के लिए चयन, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
– 67 खिलाडिय़ों की सहभागिता में 43 खिलाडिय़ों ने हासिल किया संभाग स्तर का स्थान
जावरा। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में संभाग स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 67 खिलाडिय़ों ने की थी सहभागिता, 43 खिलाडिय़ों का हुआ चयन।
बास्केटबॉल में 13 खिलाडय़िों ने लिया भाग, 8 का संभाग स्तर पर चयन –
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महावीर जैन नेशनल स्कूल के कुल 13 खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा में शानदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 8 खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह उपलब्धि खिलाडय़िों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। चयनित खिलाडिय़ों ने विद्यालय के साथ-साथ जावरा क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
हैंडबॉल में 54 खिलाडिय़ों की सहभागिता, 35 ने हासिल किया संभाग स्तर का टिकट –
इसी प्रकार जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के 54 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 35 खिलाडिय़ों ने संभाग स्तर के लिए क्वालीफाई किया। एक ही प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों का चयन विद्यालय की मजबूत खेल प्रतिभा, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।
प्राचार्य ने खिलाडिय़ों को दी बधाई –
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने सभी चयनित एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
खेल प्रतिभाओं को लगातार मिल रहा मंच –
प्राचार्य डॉ गंगवाल ने बताया कि महावीर जैन नेशनल स्कूल में प्रत्येक वर्ष अनेक विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। बास्केटबॉल और हैंडबॉल में इस वर्ष मिली यह सफलता विद्यालय की मजबूत खेल संस्कृति, खिलाडिय़ों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाडय़िों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

