Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जावरा में मातृ शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन जावरा। देश की महिलाओं का भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। अपनी माँ को चूल्हा फूंकते हुए धुंए से होने वाली परेशानी को नरेंद्र मोदी ने करीब से देखा है आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब महिला को धुंए से निजात मिली है। प्रदेश की लाडली बहना के खातों में प्रत्येक माह 1250 रुपये की राशि डाली जा रही हैं। महिलाए भाजपा सरकार में सम्पन्न हुई है व उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की…
– बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात – सैयेदना साहब ने शाला ओढ़ाकर किया सीएम डॉ यादव, केबीनेट मंत्री काश्यप, सांसद प्रत्याशी गुप्ता और विधायक डॉ पाण्डेय का स्वागत जावरा। बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरू हिज होलिनेस सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात करने गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावरा पहुंचे। तालनाका स्थित मुस्तफा तेलवाला के निवास पर सैयदना साहब और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सैयदना साहब से आशीर्वाद लिया। सैयदना साहब ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केबीनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय…
जावरा। हर एक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के लिए निकाली गई पैदल यात्रा सांवरिया सेठ दर्शन के लिये धराड के समीप रेनमऊ गाँव से सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा निकली जिसका जावरा गांधी चोराहे चौपाटी पर हिन्दू मुस्लिम एकता मंच द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिससे सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर सामने आई। स्वागत के दौरान राजेश भरावा, जावेद पापुलर, मुकेश हरा, महेश शर्मा, दानिश सिद्दीकी, मोबिन मेव, सानिया शाह, असलम मेव, ईमरान भाई, कृष्णा धाकड़, भुरू भाई, निखलेश अम्बा, आतिफ़ हुसैन, राहुल शर्मा, मोहम्मद हुसैन, सोयब मेव, ईमरान कुरैशी, रईस कुरैशी, पवन धाकड़ , प्रभुलाल रारोतिया, राजेश पटेल,…
– पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पुरम पर जारी नवीन आचार्य विकास वर्ग जावरा। योजना पूर्वक किए गए प्रयत्न से ही विकास होते हैं, हमें भैया बहनों के विकास में लगना है यह विकास वर्ग है बच्चों के आंतरिक विकास और बाहरी विकास साथ साथ में होना चाहिए यह व्यक्तित्व विकास की प्रक्रिया निरंतर चलती रहना चाहिए। बच्चों का पंचकोशत्मक विकास संपूर्ण व उम्र के हिसाब से हो यह आचार्य की जिम्मेदारी हैं। यह बात सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडय़िा रोड पर चल रहे नवीन आचार्य विकास वर्ग के तृतीय दिवस चिंतन सत्र में नगरीय शिक्षा के प्रांत प्रमुख पंकज पवार…
– बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु का जावरा आगमन, तीन दिन जावरा में रुकेंगे – गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव सैय्यदना साहब से करेंगे मुलाकात जावरा। बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरू हिज होलिनेस सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन का बुधवार को दोपहर में नगर आगमन हुआ। इससे पूर्व करीब डेढ़ साल पहले अरनीयापीथा स्थित पम्प पर धर्मगुरु का आगमन हुआ था। जिसमें अब पुन: हिज होलीनेस का प्रोगाम जावरा में बना हैं, इस बार आका मोला करीब तीन दिन जावरा में रुकेंगें और समाजजनों को दर्शन लाभ देंगे। जावरा के बोहरा समाजजनों के साथ ही उनके रिश्तेदार भी जावरा…
लहसुन मंडी अंदर से खाली, बाहर लगता लम्बा जाम … ना कोई पुलिस जवान तैनात … और ना ही मंडी कर रही कोई इंतजाम
– पहाडिय़ा रोड़ चौराहे से खाचरौद नाका तक के व्यापारी हो रहे परेशान जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की कृषि उपज मंडी और लहसुन मंडी में इन दिनों बम्पर आवक हो रही हैं। खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में भी लहसुन की बम्बर आवक हो रही हैं। जिसके चलते लहसुन मंडी के बाहर लहसुन से भरी ट्रेक्टर ट्राली और अन्य वाहनों की लंबी कतारे लगी हैं। हालाकि मंडी प्रांगण में काफी जगह खाली पड़ी हैं, इसके बाद भी मंडी प्रशासन ट्रालियों को मंडी के अदर नहीं लेती हैं, जिसके चलते खाचरौद नाका से लेकर पहाडिय़ा रोड़ चौराहे…
जावरा। पुण्य सम्राट गुरुदेव की सप्तम पुण्य तिथि पर श्रीसंघ एवं नवयुवक परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम जीवदया गोशाला में गौ माता को घास रूपी आहार करवाया गया। बाद मेंं मनमोहन पाश्र्वनाथ मंदिर पर सामुहिक गुरु वंदन हुआ, पश्चात जल मंदिर का शुभारंभ परिषद सचिव अमित चोरडिय़ा के निवास रतलामी गेट पर किया गया। इस मौके पर श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया ने पुण्य सम्राट के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरुदेव का मूक जीवो के प्रति अनमोल प्रेम था। ऐसे गुरुदेव को हम श्रद्धा सुमन गौ माता की सेवा कर ही अर्पण कर सकते है। …
उज्जैन बायपास पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से साईन बोर्ड बनाकर कर रहे तिरंगे का अपमान, बोर्ड हटाने सीएसपी से की शिकायत
जावरा। उज्जैन बायपास पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का बैनर लगाकर नॉनवेज बेच कर राष्ट्र ध्वज का अपमान किया जा रहा है। जिसे लेकर नगर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए कार्र्रवार्ई करने की मांग की। बलवंतसिंह देवड़ा ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो को आवेदन देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का बैनर लगाकर शहर के चौराहे पर नॉनवेज बैचकर देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा है। हुसैन टेकरी चौराहे और जोयो कैफे के बीच होटल तिरंगा नाम से होटल संचालित की जा रही है। होटल के बैनर पर तिरंगे के तीन रंग से बैनर बनाया गया…
– पुलिस ने अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण जावरा। विश्व धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी पर दिमागी रुप से बिमार महिला को ताल नाका क्षैत्र में एक क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की हैं। शहर थाना से मिली जानकारी अनुसार विजयगंज मडी देवास निवासी हेमतला पति राजेश परमार (40) जिसकी दीमागी हालत ठीक नहीं है, उसका उपचार जावरा हुसैन टैकरी पर जारी हैं, वह मामु साहब की दरगाह के समीप निवास करती हैं। मंगलवार को दोपहर…
पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर के नटवरलाल, प्रोफेशनल ट्रासपोटर्स और बिल्डर्स बनकर करते थे ठगी, मास्टर माईंड फरार, चार आरोपी गिरफ्तार
– पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त किए टायर ओर हेवल्स कंपनी के वायर जावरा। मध्यप्रदेश के कई शहरों के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र के कई शहरों में फर्जी ट्रासपोटर्स एवं बड़े बिल्डर्स बनकर व्यापारियों के साथ चेक के बदले माल लेकर धोखाधड़ी करने वाले प्रोफेश्नल ठग जावरा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि मामले का मास्टर माईंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से दुर हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से जावरा के दो व्यापारियों से ठगी कर लिए गए माल को भी जब्त किया हैं।…
