Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– एसडीएम ने स्टिकर लगाकर किया शुभारंभ जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने तथा मतदाताओं को प्रेरणा देने हेतु प्रेरणा अभियान प्रारंभ किया। जिसका शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी राधा महंत ने अभियान का स्टिकर लगाकर किया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान करना लोकतंत्र की जागृति का परिचय देगा, आप अपने अधिकारों का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें और घरों से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करें। भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की आवश्यकता पर…
जागे अधिकारी : चौराहों पर लगाये होर्डिंग, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और नपा के निकाली मतदाता जागरुकता वाहन रैली
– जिम्मेदारो को जगाने प्रमुखता से किया था समाचार का प्रकाशन – नगर पालिका प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से निकली रैली – हाथों में तख्तियां लेकर दिया मतदान करने का संदेश जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत अब तक तीन चरणोंं का मतदान समाप्त हो चुका हैं, लेकिन तीनों में ही चरणों में मतदान के प्रतिशत ने सरकार से लेकर अधिकारियों की नींद उड़ा दी हैं। करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी मतदान का प्रतिशत कम रहना अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं, रतलाम में जिला कलेक्टर ने विभिन्न व्यापारियों से चर्चा…
अधिकारियों की लापरवाही से फिर भीगा किसानों का प्याज, अब तक प्लेटफार्म से नहीं हटा व्यापारियों का माल
– बुधवार को दोपहर में आई अचानक बारिश से मंडी में मची अफरा तफरी जावरा। शहर की लहसुन मंडी में एक बार फिर से अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का प्याज और लहसुन भीग गया। गत 26 अप्रैल को भी अचानक आई बारिश से किसानों की उपज भीग गई थी, उस दौरान मंडी अधिकारियों ने प्लेटफार्म खाली करवाने के लिए कहा था, लेकिन लापरवाही का आलम यह हैं कि तेरह दिन बीतने के बाद भी अब तक प्लेटफार्म पर व्यापारियों का माल पड़ा रहा, या अधिकारियों द्वारा हटवाया नहीं गया। ऐसे में बुधवार को दोपहर में आई अचानक बारिश…
दस दिवसीय समर केम्प का जिला क्रीडा अधिकारी ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की मांग पर सिखाया जुड़ो कराते
जावरा। शहर के सी एम राइज स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समय केम्प का निरीक्षण बुधवार जिला क्रीडा अधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी ने किया। निरीक्षण के दौरान सोलंकी ने विद्यार्थियों को समर कैम्प में सिखाई जा रही गतिविधियों को अच्छे से ग्रहण करके उनको दैनिक जीवन मे उपयोग करने की बात कही। सोलंकी ने खरगोश ओर कछुए की प्रेरक कहानी का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को सिख लेने की बात कही। विद्यालय के उपप्राचार्य ओर समर केम्प के संयोजक संजय श्रीवास्तव एवं वर्षा तिवारी ने बताया कि समर कैंप में चल रही गतिविधियों में दिनांक 4 मई की शुरुआत विद्यार्थियों…
संगीत इलेक्ट्रानिक्स ने 35 लाख तो रॉकी इलेक्ट्रानिक्स ने 30 लाख रुपए कि टेक्स की राशि करवाई जमा
– ढाई दिन चला स्टेट जीएसटी सर्वे, इंदौर की एंटी एविजन टीम ने दोनो फर्मो पर की थी सर्चिंग जावरा। टेक्स चोरी की शिकायत पर जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक्स शोरुम पर ढाई दिन तक चला जीएसटी सर्वे बुधवार को दोपहर में करीब 3 बजे पुरा हुआ। स्टेट जीएसटी की एंटी एविजन टीम के 15 सदस्यों ने स्थानीय जीएसटी अधिकारियो और पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग करते हुए दोनो फर्मो से करीब 65 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी और उक्त राशि जमा करवाई। सहायक आयुक्त जीएसटी जावरा राजेश भाभोर ने बताया कि शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स…
ब्लास्टिंग की शिकायत के बाद भी सुस्त माईनिंग व स्थानीय अधिकारी, अब भी नहीं सुनी तो अगले हफ्ते से मंडी में निलाम नहीं होगी उपज
– मंडी व्यापारियों ने मंडी भारसाधक अधिकारी पत्र में दी चेतावनी – सुबह की जगह अब रात में कर रहे ब्लास्टिंग – निर्माणाधीन गोदामों की दीवारे ब्लास्टिंग से टुट रही जावरा। प्रदेश की ए ग्रेड़ की मंडियों में शामिल अरनियापीथा कृषि उपज मंडी में व्यापारियों को खनन माफियाओं क ेकारण परेशान होना पड़ रहा है। गोदामों में दरारे आ रही है। कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन ने मंडी के समीप हो रही गिट्टी खदानों पर होने वाली ब्लास्टिंग को लेकर मंडी भारसाधक अधिकारी व एसडीएम राधा महंत को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह में समस्या हल करने का निवेदन किया,…
कहीं भारी ना पड़ जाए जावरा के साथ मुख्यमंत्री का सोतेला व्यवहार, ताल, सरवन, बांगरोद जैसे कस्बों में सभा की, लेकिन जावरा में आने के बाद भी ना सभा की, ना रोड़ शो किया
– रतलाम जिले में ताल, सरवन, बांगरोद में सीएम ने की सभा, लेकिन जावरा आकर भी बगैर रोड़ शो या सभा किए लोट गए – मंगलवार को भी शाम को रतलाम से मंदसौर बाय रोड़ गए लेकिन रुकना और कार्यकर्ताओं से मिलना तक नहीं समझा मुनासीब जावरा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आगामी 13 मई को होना हैं, रतलाम, मंदसौर के साथ उज्जैन संसदीय क्षैत्र की लोकसभा सीटों पर भी इसी तारिख को मतदान होना हैं, चुनावी प्रचार अब लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया हैं ऐसे में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भाजपा के…
दुसरे दिन भी देर रात तक जारी रहा रॉकी और संगीत इलेक्ट्रानिक्स पर जीएसटी सर्वे, स्टॉक मिलान और दस्तावेजों की जांच जारी
– स्टॉक मिलान, दस्तावेज मिलान के साथ अकाउण्ट ट्रेडिंग की जांच जारी जावरा। जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक शोरुम पर जीएसटी का सर्वे दुसरे दिन भी जारी रहा। टीम कर चोरी संबंधी दस्तावेजों के साथ अकाउण्ट ट्रेडिंग के साथ स्टॉक मिलान के साथ ही दस्तावेजों की जांच जारी हैं। सर्वे पुरा नहीं होने के चलते अब तक इंदोर से आई स्टेट जीएसटी की टीम कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। राजेश भाभोर सहायक आयुक्त जीएसटी जावरा ने बताया कि शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स और खिडक़ी दरवाजा स्थित संगीत इलेक्ट्रानिक्स के शोरुम में इंदौर की जीएसटी एंटी एविजेंट…
– कांग्रेस ने इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडक़े और राहुल गांधी के हस्ताक्षर से युक्त गांरटी कार्ड किया जारी जावरा। मंदसौर लोकसभा सीट पर आगामी 13 मई को मतदान होना हैं, ऐसे में अब चुनाव प्रचार को केवल 4 दिन ही शेष हैं, अंतिम दिनों में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जावरा शहर के सभी वार्डो में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान पदाधिकारी मतदाताओं को कांग्रेस का गांरटी कार्ड प्रदान कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा…
– रतलामी गेट से शुरु कर बोहरा बाखल में नुक्कड़ सभा के साथ होगा समापन जावरा। जावरा-मंदसौर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर का जावरा शहर में जनसम्पर्क करेंगे। गुर्जर शाम 5 बजे रतलामी गेट चौराहे से अपना जनसम्पर्क शुरु करेंगे और शहर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ही मुख्य बाजारों में जनसम्पर्क करते हुए बोहरा बाखल में नुक्कड़ सभा के साथ जनसम्पर्क समाप्त करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, शांतिलाल दसेड़ा, नितीराजसिंह, वरुण श्रोत्रिय, महेंद्र गंगवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, मसूद परदेसी आदि ने बताया कि बुधवार की…
