– सैयदना साहब का दिदार करने जावरा आई बोहरा समाज की युवति को ढुंढकर लोटाया पर्स
जावरा। बोहरा समाज के 53 वे धर्मगुरु हिज होलिनेस सैयेदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के जावरा प्रवास के दौरान उनके दीदार के लिए मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान से भी कई समाजजन जावरा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रतलाम से आई बोहरा समाज की एक महिला का रतलाम नाका क्षैत्र में रुपयों से भरा पर्स गुम हो गया था। जो रतलाम नाका स्थित प्रियदर्शनी विद्युत कॉलोनी में निवास करने वाले शर्मा दम्पत्ति को मिला। जिसे उन्होन उक्त महिला को ढूंढकर पुन: लोटाया।
रतलाम नाका की प्रियदर्शनी विद्युत कॉलोनी के विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को रात में वे अपनी पत्नी अर्चना शर्मा के साथ रोज की तहर इवनिंग वॉक पर गए थे, इसी बीच रतलाम नाका क्षैत्र में घुमने के दौरान एक लेडिस पर्स मिला। जिसमें करीब सात से आठ हजार रुपए नगदी थी। लेकिन पर्स में किसी प्रकार का कोई आईडी कार्ड नहीं था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। लेकिन पर्स में बोहरा समाज का आईडी प्रुफ रखा था, लेकिन उस पर भी नाम या पता नहीं था, ऐसे में पर्स किसका हैं, यह पता लगाना मुश्किल था, लेकिन फिर भी बोहरा समाज के अली हुसैन से सम्पर्क कर उन्है पर्स के बारे में बताया, जिस पर अली हुसैन ने समाज के ग्रुप में पर्स की सूचना डाली जिसके बाद पता निकाला तो उक्त पर्स रतलाम निवासी निकली, जिन्है शनिवार की रात में जावरा बुलाकर बस स्टेण्ड पर उन्है उनका पर्स सौंपा। रुपयों से भरा पर्स सौंपकर शहर के शर्मा दम्पत्ति ने ईमानदारी की मिसाल करते हुए स्वयं के साथ परिवार की नाम भी रोशन किया हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

