– पुलिस ने रविवार को न्यायालय मे पेश कर लिया रिमाण्ड
जावरा। समीपस्थ ग्राम बड़ायला चोरासी से लाखों रुपए की केबल चुराने वाले बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्है पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
औद्योगिक क्षैत्र थाना पर पदस्थ एसआई रतनसिंह सिसौदिया ने बताया कि शनिवार की मध्यरात्रि में चोरासी बड़ायला के ग्रामीणों ने 6 बदमाशों को केबल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उन्है पुलिस के हवाले किया। जिस पर पुलिस ने केबल चुराने वाले लक्ष्मण पिता रामा मईडा (25), भरत पिता फोजिया डिंडोर (35), सुरेश पिता धार निनामा (22ं तथा दिनेश पिता हक्किया (21) सभी निवासी रामपुरिया थाना सरवन जिला रतलाम तथा सुरज पिता बापुलाल निनाम (22) तथा दिनेश पिता कांतीलाल डिंडोर (22) पर भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर रविवार को आलोट न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने सभी 6 आरोपियों को एक दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि गांव में केबल चोरी की वारदाते हो रही थी, जिस पर ग्रामीणों ने सतर्कता बरती और चोरो को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई, जिसके तहत शनिवार की रात में ग्रामीणों ने बदमाशों को रंगे हाथों केबल चुराते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 200 फीट केबल किमती 1 लाख 80 हजार भी बरामद की हैं।


