– अरनीयापीथा मंडी स्थित पोपी ट्रेडर्स के गोदाम में लगी आग
– दमकल के पहुंचने से पहले मंडी में मौजुद लोगों ने शटर तोडक़र किया आग बुझाने का प्रयास
जावरा। शहर की अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में रविवार को बंद गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे खाली बारदान जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना में करीब 5 लाख का नुकसान हुआ।
अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी के तिलहन झोन में स्थित पोपी टे्रडर्स के गोदाम रविवार को दोपहर में अचानक आग लग गई, दुकान के अंदर से धुंआ उठते देख मंडी में मौजुद व्यापारियों और कर्मचारियों ने तत्काल को शटर को तोडक़र देखा तो अंदर बारदान में आग लगी हुई थी। तत्काल दमकल के साथ ही पोपी ट्रेडस के विजय नाहर को सूचना दी गई। दमकल के आने से पहले ही मंडी में मौजुद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया था। पोपी ट्रेडर्स के विजय नाहर ने बताया कि गोदा में करीब 350 बंडल बारदान के रखे थे, जिनकी किमत करीब 5 लाख रुपए हैं, जो जलकर कर राख हो गए हैं।


