– सर्वे की सूचना पर इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों में मचा हडकम्प
जावरा। कर चोरी संबंधी शिकायत के मामले में सोमवार को इंदौर की एंटी ऐविजेंट की टीम ने जावरा के दो बड़े इलेक्ट्रानिक शोरुम पर स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे किया। जिसमें टीम कर चोरी संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, सोमवार को टीम ने कुछ बताने से मना करते हुए मंगलवार की शाम तक मामले में कुछ बोलने के लिए कहा हैं।
सोमवार को दोपहर में शहर के लक्ष्मीबाई रोड़ स्थित रॉकी इलेक्ट्रानिक्स और खिडक़ी दरवाजा स्थित संगीत इलेक्ट्रानिक्स के शोरुम में इंदौर की जीएसटी एंटी एविजेंट की 15 सदस्यीय टीम पहुंचे। 15 सदस्यों वाली इस टीम ने दो हिस्सों में बटकर अलग अलग दोनो शो रुमों पर एक साथ सर्वे करते हुए कर चोरी से संबंधित दस्तावेज खंगाले। टीम में शामिल अधिकारियों ने शाम को पहुंचे मीडियाकर्मियों को कुछ भी बताने से मना करते हुए उन्है कहा कि सर्वे पुरा होने के बाद मंगलवार की शाम को पुरी जानकारी देंगे। फिलहाल दोनो शो रुम पर टीम सर्चिंग करती रही। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

