– सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम को सौंपा पत्र
जावरा। शहर के सिविल हास्पीटल रोड़ पर स्थित कंचन श्री सिनेमा में संचालित शराब की दुकान को हटाने के लिए रहवासी लम्बे समय से लामबंद हैं, रहवासियों द्वारा ज्ञापन के बाद धरना भी दिया गया था, जिसके बाद कलेक्टर ने दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश भी दिए, लेकिन उसके बाद भी अब तक दुकान स्थानांतरित नहीं हो पाई, ऐसे में अब गुस्साए रहवासियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान किया हैं, रहवासियों ने मंगलवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम राधा मंहत को इस संबंध में पत्र सौंपा हैं। पत्र में दुकान अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होने के चलते घरों के बाहर मतदान के बहिष्कार के पोस्टर लगाने तथा मतदान नहीं करने की चेतावनी दी हैं।
मंगलवार को रहवासियों ने एसडीएम महंत को सौंपे पत्र में बताया कि शहर के अस्पताल रोड़ पर कंचन टाकिज में शराब की दुकान नियमों के विरूद्ध संचालित हो रही हैं। जिसे हटाने के लिए कई बार आवेदन दिए गए, रहवासियों ने पत्र में बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित कानुन के अनुसार धार्मिक स्थल तथा अस्पताल से 500 मीटर की दूरी में किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ पर विक्रय नहीं करने के लिए कहा हैं और ऐसी दुकानों को हटाने के निर्देश भी दिए थे। किंतु यहां इस आदेश की अवहेलना हो रही हैं। रहवासियों ने कई बार जनसुनवाइ में आवेदन दिए, सुनवाई नहीं होने पर 5 मार्च 2024 को रहवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिस पर 6 मार्च को जिला कलेक्टर ने उक्त शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश पर भी अब तक अमल नहीं हो पाया हैं। ऐसे में अब परेशान हो चुके रहवासियों ने आगामी लोकसभा में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए इसकी सूचना एसडीएम को दी हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

