Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायालयीन कर्मचारियों ने किया रक्तदान जावरा। मुख्य न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा तहसील न्यायालय परिसर जावरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 32 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारियों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। शिविर का शुभारंभ द्वितीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा रविप्रकाश जैन, प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के…
जावरा। वाल्मीकिधाम उज्जैन के संस्थापक व राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज का शुक्रवार की शाम को जावरा आगमन हुआ। यहां महिदपुर गेट क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में भ्रमण कर वे भगतजी तेजाशंकर मेहना, कृपाशंकर मेहना व गिरीजा शंकर मेहना की माताजी स्वर्गीय सविताबाई मेहना को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। यहां वे मेहना परिवार के सदस्यों से मिले। वाल्मीकि समाज के अनेक लोगों ने भी उनका स्वागत किया। https://youtu.be/7NL4QUIx22Y?si=42Fd6PPv-CFdVDYr इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश चांवरे, समाधान मेहना, अलंकृत मेहना, मोहन बोरीवाल व अनेक लोगों ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज का बचपन जावरा के मेहना परिवार…
कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में नपा के वार्डो में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किया जनसम्पर्क
जावरा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान आगामी 13 मई को होना हैं, ऐसे में अब मतदान को केवल 9 दिन शेष बचे है, जिसको लेकर कांग्रेस ने जावरा शहर में जनसम्पर्क प्रारंभ कर दिया हैं। मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। ब्लॉककांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने बताया कि नगर के वार्ड 8,9,10 में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर कांग्रेस का न्याय पत्र, नारी न्याय, युवा…
– दस दिवसीय समर कैम्प में विद्यार्थियों को सीखा रहे आत्मरक्षा के गुर जावरा। सीएम राइस जावरा विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन हुई रंगोली, जुडो कराटे, बौद्धिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया हैं। समर केम्प के दूसरे दिन की शुरुआत शिक्षिका साक्षी शर्मा और सुरभि गरडिय़ा द्वारा विद्यार्थियों को रंगोली कला सिखाने से हुई। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में सुंदर रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षक पुनीत मेहता ओर पवन अटोलिया द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक क्षमता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियां करवाई। शिक्षिका जया मोदी के नेतृत्व में प्रशिक्षिका सुष्मिता…
– लायंस क्लब ओजस और लीनेस क्लब ने संयुक्त रुप से की सेवा गतिविधि जावरा। सेवा के क्षैत्र में अग्रणी संस्था लायंस इंटरनेशनल और ऑल इंडिया लीनेस क्लब के लायंस क्लब जावरा ओजस तथा लीनेस क्लब जावरा ने सेवा गतिविधि के तहत गर्मी में प्यासों कंठों को तर करने एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी के मसाला झोन में किसानों, हम्मालों और व्यापारियों के साथ मंडी कर्मचारियों के लिए आरओ वाटर केन की प्याऊ का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर में किया। प्याऊ का शुभारंभ मंडी व्यापारी तथा सेंचुरी स्पाईसेस के सुभाष खारीवाल और पंकज…
जावरा। खेती किसानी के लिए फायनेंस पर ट्रेक्टर लेकर उसे बेचने के मामले में न्यायिक प्रथम मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हर्षिता पिपरेवार ने मोतीलाल पिता शंभुलाल (27) निवासी निपानिया थाना पिपलौदा को भादवि की धारा 420 के तहत दोषी पाते हुए 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय कुमार पारस ने बताया कि दिनांक 17 जनवरी 2015 को फरियादी बलराम पिता मधुसूदन शर्मा निवासी सुखेड़ा ने थाना औ.क्षै.जावरा पर आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें बताया कि वह गाँव-गाँव में जाकर ट्रैक्टर विक्रय करवाता है। उससे भैरूलाल पिता गोविन्द,…
जावरा। शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी का डब्लू. एम.सी में स्वर्ण पदक जीतने पर जावरा विधायक डा राजेंद्र पांडे सहित समाजसेवियों ने किया सम्मान। जनपद सदस्या प्रिया सिसोदिया ने बताया हाल ही में केरल में आयोजित वर्ल्ड मुईथाई काउंसिल में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के सफल नेतृत्व में शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर तेलंगाना के मोहम्मद शोएब को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सूरज केसरी के शहर आगमन पर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर अजय पाटीदार, रणवीर सिंह…
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत ने नव संवत्सर पर आयोजित की काव्य गोष्ठी और व्याख्यान
जावरा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत की जावरा इकाई द्वारा नव संवत्सर पर आयोजित व्याख्यान एवं मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता नागदा के वरिष्ठ कवि सुंदरलाल जोशी ने नवसंवत्सर की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि गुड़ी पड़वा हिन्दुओं का मुख्य त्योहार है। ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। शक संवत् एवं नवरात्रि का आरंभ आज के दिन ही हुआ था। भास्कराचार्य ने इसी दिन पंचांग की रचना की थी। इस दिन नीम के पत्ते मिश्री के साथ खाएं जातें हैं अर्थात कड़वा खाकर मीठा बोले। इस मिश्रण से पेट के रोग भी…
– विधानसभा के गांव ऊणी, हाटपिपलिया और मरम्या में जाकर महिलाओं को किया मतदान हेतु प्रेरित जावरा। 13 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समुह की दीदीया मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंतसिंह नलवाया के मार्गदर्शन में चलाया गया। जिसके तहत गांव, मोहल्ले एवं बस्तियों में नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम ऊनी, हाटपिपलिया एवं मरमिया में महिलाओं ने सुबह 6 बजे से ग्रामीणों के जाकर लोगो को जागरूक…
– 4 मई को होगा विकास वर्ग का समापन जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर चल रहे आचार्य अभ्यास वर्ग के अंतर्गत प्रतिदिन शाम को शारीरिक अभ्यास करवाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत योग समता, पारंपरिक खेल अभ्यार्थियों को करवाए जा रहे हैं साथ ही संघ प्रार्थना भी करवाई जा रही हैं। रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत तात्कालिक भाषण, कविता पाठ, नाट्य मंचन के साथ अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम करवाया जा रहा हंै। सात दिवसीय वर्ग का समापन शनिवार 4 मई को होगा।
