– चौपाटी स्थित माताजी मंदिर से प्रारंभ किया जनसम्पर्क, नीम चौक स्थित कार्यालय पर हुआ समाप्त
जावरा। लोकसभा चुनाव के तहत आगामी 13 मई को जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र में मतदान होना हैं, ऐसे में चुनाव प्रचार भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया हैं। प्रत्याशी भी अपना जोर लगा रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जनसम्पर्क के बाद अब शहरी क्षैत्र में जनसम्पर्क की और प्रत्याशी बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी मे रविवार को भाजपा के लोकसभा उम्मीद्वार सुधीर गुप्ता ने जावरा शहर में अपना जनसम्पर्क किया। रविवार की शाम करीब 5 बजे चौपाटी माताजी मंदिर से जनसम्पर्क प्रारंभ हुआ और पुरे शहर से होकर नीमचौक स्थित भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुआ।
जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा और मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जैन ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुप्ता रविवार को शाम 5 बजे चौपाटी चौराहे पर पहुंचे, पहले गुप्ता श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शकर दुर्गा माता मंदिर पर दर्शन कर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में अपना जनसम्पर्क प्रारंभ किया। मंदिर परिसर के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा प्रभारी निर्मला हाड़ा के नेतृत्व में गुप्ता का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। चौपाटी रोड़ से फाटक चौराहा, स्टेशन रोड़, रतलामी गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, नीमचौक, पिंजारवाड़ी, आजााद चौक, सोमवारियां, गोवर्धनाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, फुटी बावड़ी, पीपली बाजार, हंगामा चौक, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट से नीमचौक स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर समाप्त हुआ। जहांं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया।