– मंडी व्यापारियों ने मंडी भारसाधक अधिकारी पत्र में दी चेतावनी
– सुबह की जगह अब रात में कर रहे ब्लास्टिंग
– निर्माणाधीन गोदामों की दीवारे ब्लास्टिंग से टुट रही
जावरा। प्रदेश की ए ग्रेड़ की मंडियों में शामिल अरनियापीथा कृषि उपज मंडी में व्यापारियों को खनन माफियाओं क ेकारण परेशान होना पड़ रहा है। गोदामों में दरारे आ रही है। कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन ने मंडी के समीप हो रही गिट्टी खदानों पर होने वाली ब्लास्टिंग को लेकर मंडी भारसाधक अधिकारी व एसडीएम राधा महंत को ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह में समस्या हल करने का निवेदन किया, अन्यथा मंडी नीलाम अनिश्चितकाली न बंद रखने की चेतावनी दी।
अरनीयापीथा मंडी के समीप गिट्टी खानों के संबंध में पिछले 5 वर्षो में व्यापारी संगठन द्वारा 15 बार पत्राचार म.प्र. शासन के राजस्व विभाग, खनिज विभाग, मंडी बोर्ड, कृषि विभाग, मंडी समिति से लेक र जिलाधीश और मुख्यमंत्री से शिकायत कर चुका है लेकिन खनन माफिया प्रशासन पर इतना हावी है कि वह प्रशासन के किसी भी आदेश को मानने को तैयार नही है। पहले माफिया दिन में विस्फोट करते थे फिर प्रशासन ने दबाव बनाया तो अब विस्फोट रात में और अल सुबह में करते है। वर्तमान में ट्राली शेड़ जो कि गिट्टी खदानों के पास बना हुआ है, वहा फर्म महालक्ष्मी सॉरटेक्स एवं किसान सेवा के गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है, इन खनन माफियाओं द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग के कारण दो बार निर्माणाधीन दीवार गिर गई है।
अधिकारी असमर्थल तो लोटा दे लिज की राशि –
व्यापारी बोले भारसाधक अधिकारी ब्लास्टिंग पूर्ण रूप से रोकने में असमर्थ है तो हमारे प्लाटों की लिज समाप्त कर हमारी लिज की राशि मय ब्याज हमें वापस लोटा दी जाए। अन्यथा अगले सप्ताह से मंडी निलामी अनिश्श्चत काल के लिए रोक दी जाएगी, इसकी सारी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

